• Home>
  • Gallery»
  • खूबसूरती नहीं ये थी ऐश्वर्या राय के मशहूर होने की वजह, पहले कभी नहीं सुनी होंगी मिस वर्ल्ड से जुड़ी ये बातें

खूबसूरती नहीं ये थी ऐश्वर्या राय के मशहूर होने की वजह, पहले कभी नहीं सुनी होंगी मिस वर्ल्ड से जुड़ी ये बातें

Aishwarya Rai Career: ऐश्वर्या राय एक ऐसा नाम है जो सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जाना जाता है. उनकी खूबसूरती के चर्चे भारत से लेकर अमेरिका और दुबई तक हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन के स्टारडम की शुरुआत में उन्हें एक विज्ञापन के लिए कितना पैसा मिलता था? आज हम आपको यही बताने वाले है, उन्होंने अपने पहले तीन विज्ञापन सिर्फ़ 5,000 रुपये में किए थे. चलिए जान लेते हैं कि उनका पहला एक्सपीरियंस केसा था? 

By: Heena Khan | Published: January 30, 2026 12:44:13 PM IST

खूबसूरती नहीं ये थी ऐश्वर्या राय के मशहूर होने की वजह, पहले कभी नहीं सुनी होंगी मिस वर्ल्ड से जुड़ी ये बातें - Photo Gallery
1/5

प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने किए कई खुलासे

ग्लोबल फ़ेम और मशहूर फ़िल्मों में रोल मिलने से बहुत पहले, इस एक्ट्रेस ने टीनएजर के तौर पर इंडस्ट्री में अपने शुरुआती कदम रखे थे, जिसे हाल ही में प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने उनकी शुरुआत के बारे में बात करते हुए काफी सरे खुलासे किए.

खूबसूरती नहीं ये थी ऐश्वर्या राय के मशहूर होने की वजह, पहले कभी नहीं सुनी होंगी मिस वर्ल्ड से जुड़ी ये बातें - Photo Gallery
2/5

5 हजार में किया पहला विज्ञापन

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, शैलेंद्र सिंह ने बताया, “मुझे याद है, मैंने ऐश्वर्या को 18 या 19 साल की उम्र में मरीन ड्राइव पर देखा था. वो रात 8:30 बजे अपने माता-पिता के साथ कुणाल कपूर और मुझसे मिलने आई थीं. वो सिर्फ़ 18 या 19 साल की थीं और उन्होंने हमारे पहले तीन विज्ञापन सिर्फ़ 5,000 रुपये में किए थे.

खूबसूरती नहीं ये थी ऐश्वर्या राय के मशहूर होने की वजह, पहले कभी नहीं सुनी होंगी मिस वर्ल्ड से जुड़ी ये बातें - Photo Gallery
3/5

ऐसे की करियर की शुरुआत

इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, वो पहले एक एक्स्ट्रा थीं, मुकेश मिल्स में एक कमर्शियल के लिए एक खंभे से बंधी हुई थीं. फिर उन्होंने मालविका तिवारी के साथ घृत कुमारी हेयर ऑयल का विज्ञापन किया, और फिर उन्होंने अर्जुन रामपाल के साथ एक और कमर्शियल किया. इस तरह उन्होंने शुरुआत की.”

खूबसूरती नहीं ये थी ऐश्वर्या राय के मशहूर होने की वजह, पहले कभी नहीं सुनी होंगी मिस वर्ल्ड से जुड़ी ये बातें - Photo Gallery
4/5

फिर दी बेहतरीन परफॉर्मेंस

इसके बाद उनकी शानदार तरक्की हुई. 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से लेकर इंडियन सिनेमा का ग्लोबल चेहरा बनने तक, ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक शानदार फिल्मी करियर बनाया. उन्होंने मणिरत्नम, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा और रितुपर्णो घोष जैसे जाने-माने फिल्ममेकर्स के साथ काम करके अपनी वर्सटैलिटी साबित की और ऐसी परफॉर्मेंस दीं जिनकी खूब तारीफ हुई.

खूबसूरती नहीं ये थी ऐश्वर्या राय के मशहूर होने की वजह, पहले कभी नहीं सुनी होंगी मिस वर्ल्ड से जुड़ी ये बातें - Photo Gallery
5/5

बहुत इज्जतदार हैं ऐश्वर्या

उनकी पर्सनैलिटी और इंडस्ट्री में मौजूदगी की तारीफ़ करते हुए शैलेंद्र सिंह ने कहा, "वो एक बहुत अच्छी इंसान हैं. मैं उन्हें अपनी पूरी ज़िंदगी से जानता हूँ, बहुत इज़्ज़तदार हैं. ऐसे लोग ही हमारी इंडस्ट्री की आवाज़ होने चाहिए. मैं यह सवाल अक्सर पूछता हूँ: बॉलीवुड का ब्रांड एंबेसडर कौन है? इसका रखवाला कौन है?"