Adani family wedding: सलमान के गाने पर अभिषेक संग थिरकीं ऐश्वर्या राय बच्चन, अडानी वेडिंग में जुटे सितारे
Adani family wedding: मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी के जश्न में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और नीता अंबानी ने एक साथ स्टेज पर डांस किया. ‘सलाम-ए-इश्क’ गाने पर उनकी परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
अडानी परिवार की शादी में स्टेज पर थिरके अभिषेक और ऐश्वर्या राय
अडानी परिवार के घर आयोजित एक भव्य वेडिंग सेलिब्रेशन में उस वक्त महफिल और भी खास हो गई, जब बॉलीवुड सितारे और बड़े उद्योगपति परिवार के सदस्य एक साथ स्टेज पर नजर आए. मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘सलाम-ए-इश्क’ गाने पर किया धमाकेदार परफॉर्मेंस
तीनों ने सुपरहिट टाइटल ट्रैक “सलाम-ए-इश्क” पर डांस किया. इस गाने में ऐश्वर्या और अभिषेक की केमिस्ट्री देखने लायक थी, वहीं नीता अंबानी की एनर्जी और स्टेप्स ने भी सबका दिल जीत लिया.
मेहमानों के लिए बना खास सरप्राइज
इस गाने पर तीनों को एक साथ डांस करते देख शादी में मौजूद मेहमानों के लिए यह पल किसी सरप्राइज से कम नहीं था. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
ओरी ने शेयर कीं इनसाइड तस्वीरें
सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरामानी ने इस हाई-प्रोफाइल शादी की कई इनसाइड तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं. उनकी सेल्फी में ऐश्वर्या, अभिषेक और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं.
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी दिखा रॉयल अंदाज
इस वीडियो के वायरल होने के कुछ दिन बाद यह कपल अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी नजर आया. यहां ऐश्वर्या नीले और सिल्वर रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अभिषेक ने रॉयल ब्लैक शेरवानी पहनकर अपने लुक को खास बनाया.
ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है. 14 जनवरी 2007 को सगाई के बाद दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की. चार साल बाद 16 नवंबर 2011 को उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ. आज भी यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स में गिनी जाती है.
ऐश्वर्या-अभिषेक की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान
स्टेज पर जब ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चनने साथ डांस किया तो उनकी केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.दोनों को एक साथ मस्ती में झूमते देख फैंस भी काफी खुश नजर आए.