Red Light Area: आखिर क्यों ‘रेड-लाइट एरिया’ जाती थी ये मशहूर एक्ट्रेस? वेश्याओं से था खास नाता, खुद खोले राज़
Sonam Khan: कहते हैं सिनेमा एक ऐसा जगत है जसमे महिलाओं का अहम योगदान रहा है. बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम खान ने 35 साल बाद इस बात की जानकारी दी है कि वो चुपके से रेड-लाइट एरिया में जाती थीं ताकि कोई उन्हें पहचान न सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ता था? आखिर उनकी ऐसी क्या मजबूरी थी? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.
एक्ट्रेस ने खुद बताई कहानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1989 की फिल्म "मिट्टी और सोना" की बात करें तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने कैरेक्टर की कुछ फोटो भी शेयर कीं.
प्रॉस्टिट्यूट का रोल निभाया
इस दौरान उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट पर कैप्शन लिखा, "'मिट्टी और सोना' मेरे दिल के सबसे करीब फिल्म है... इसमें मैंने एक कॉलेज गर्ल और एक प्रॉस्टिट्यूट का रोल किया था.
सफलता के लिए लिया रिस्क
उन्होंने लिखा कि हां, यह रोल बहुत चैलेंजिंग था. मुझे एक कॉलेज स्टूडेंट और प्रॉस्टिट्यूशन में शामिल एक महिला के तौर-तरीकों पर काम करना था. मैं इस फिल्म से कुछ साबित करना चाहती थी, लेकिन उस समय मुझे पता भी नहीं था कि कैसे."
ग्लैमरस सोनम का राज़
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "लोग अक्सर मुझे 'ग्लैमरस सोनम' के नाम से जानते थे जो बिना डरे बिकिनी पहनती थी. इस फिल्म ने मुझे अपने छोटे लेकिन यादगार चार साल के फिल्मी करियर में यह साबित करने का मौका दिया कि मैं न सिर्फ ग्लैमरस हूं बल्कि एक अच्छी एक्टर भी हूं."
क्यों जाती थी रेड लाइट एरिया
इस दौरान उन्होंने बताया कि वो रेड-लाइट एरिया में चुपके से जाती थीं ताकि कोई उन्हें पहचान न सके. उन्होंने वहां लड़कियों का बिहेवियर देखा. एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने वहां कुछ लड़कियों से बात भी की. उनसे मिलकर मुझे दुख, डर और सेफ महसूस हुआ." एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग भी बहुत सारे इवेंट्स से भरी हुई थी.
स्किन-कलर की ड्रेस
इतना ही नहीं सोनम ने आगे कहा कि मुझे याद है कि मुझे एक सीन करना था जिसमें मुझे एक छोटी, स्ट्रैपलेस, स्किन-कलर की ड्रेस पहननी थी. ड्रेस ऐसी लग रही थी जैसे मैंने कुछ पहना ही न हो.
क्यों रोने लगी एक्ट्रेस
यह सीन कैमरा लेंस और एंगल के लिए ज़रूरी था. हालांकि मैं शुरू में तैयार थी, लेकिन मैं फूट-फूट कर रोने लगी और सीन करने से मना कर दिया. उस समय मैं सिर्फ 15-16 साल की थी."