Kal ka Rashifal 22 Feb 2026: बिजनेस पार्टनर देगा धोखा, जॉब में प्रमोशन अभी नहीं; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Kal ka Rashifal 22 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (22 फरवरी, 2026) को पंचमी तिथि पड़ रही है. पंचमी तिथि रविवार को सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक है. रविवार को आप कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो राहुकाल 04 बजकर 51 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य नहीं करें. अश्विनी नक्षत्र शाम 05 बजकर 54 तक है. सूर्योदय 06 बजकर 53 मिनट जबकि सूर्यास्त 06 बजकर 16 मिनट पर होगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (22 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी, इसलिए आप जरूरी काम से घर से बाहर नहीं जा सकेंगे. किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा कर सकते हैं. पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे. कुछ लोगों के लिए रविवार का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. भविष्य में फायदा होगा.
वृषभ दैनिक राशिफल
रविवार को सब लोग साथ बैठेंगे तो परिवार में मतभेद दूर होंगे. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. सभी की सहमति से नए कार्य की नींव रखने का काम कर सकते हैं. आपको सफलता मिलेगी. रुका हुआ पुराना धन मिल सकता है. इससे आर्थिक स्थिति में आपको लाभ मिलेगा. नए लोगों का सहयोग मिलेगा, जिस कारण लाभ की स्थिति निर्मित होगी.
मिथुन दैनिक राशिफल
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. पत्नी और बच्चों के साथ रविवार का दिन आपका घर पर अच्छा बीतने वाला है. नए कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे. किसी विशेष काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं. बेटा-बेटी की शादी की बात चल सकती है.
कर्क दैनिक राशिफल
पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं. रविवार को बच्चों के लिए पढ़ाई से जुड़े कोई नया डिसीजन ले सकते हैं.व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं और किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच लें. परिवार में मौसमी बीमारियों के चलते आप परेशान रहेंगे. आपको थोड़ा संभल के चलने की आवश्यकता है.
सिंह दैनिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन कुछ बातों को लेकर परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकता है. कोई पुराना विवाद फिर से उभर कर सकता है, परिवार के सदस्यों से इस मुद्दे पर ज्यादा बहस ना करें. व्यवसाय में लॉस की स्थिति बनी रहेगी और आपके सहयोगी आपसे दूरी बना सकते हैं. निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो सोमवार को ज्यादा पैसे ना लगाएं.
कन्या दैनिक राशिफल
आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं, तो सोच-विचार करें. ध्यान रखें बिजनेस पार्टनर्स पर आंख बंद करके विश्वास न करें नहीं, तो आपको बड़ा धोखा मिल सकता है. छुट्टी का दिन होने से यानी रविवार को आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. परिवारों के लोगों के साथ समय अच्छा बीतने वाला है. छात्र शाम को दोस्तों के फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं.
तुला दैनिक राशिफल
परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत करके भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होता दिखाई देगा. कुल मिलाकर रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी बड़े कार्य में पार्टिसिपेट कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक तौर से बड़ा लाभ होता दिखाई देगा. बुजुर्ग की किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
रविवार का दिन करीबियों के साथ गुजरेगा. परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा. दिनभर घर पर रहेंगे तो आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं. इससे आपका मन खुश रहेगा. व्यवसाय में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं. कपड़े के व्यवसाय में बड़ा निवेश करें तो लाभ के योग बनेंगे.
धनु दैनिक राशिफल
परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर परिवार में आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है. धनु राशि के जातक रविवार को किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. व्यवसाय में आपको किसी को उधार देना थोड़ा नुकसानदायक रहेगा. बड़ी रकम तो कतई उधार पर ना दें, वापस मिलने की उम्मीद नहीं है. पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय ले नहीं, तो नुकसान संभव है.
मकर दैनिक राशिफल
सामाजिक क्षेत्र में हैं तो लोगों से मिलने-जुलने का दिन है. रविवार को राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. सेहत प्रभावित हो सकती है. शारीरिक कष्ट हो सकता है. पैरेंट्स का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हुआ तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है. रविवार को परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा. किसी जरूरी काम से शहर से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं.
कुंभ दैनिक राशिफल
छुट्टी का दिन होने की वजह से रविवार को आप बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. शाम तक आप बाहर ही रहेंगे यानी परिवार के साथ आनंद लेंगे. व्यवसाय में बड़ी डील आप कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा. आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं. घर में बुजुर्गों की सेहत पर नजर रखें. छात्रों का मन घूमने-फिरने का कर सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है?
मीन दैनिक राशिफल
संपत्ति या तलाक का कोई मुकदमा चल रहा है अगले सप्ताह इसका निपटारा हो सकती है. इसके आसार बन रहे हैं. कारोबार करते हैं तो आर्थिक लाभ की स्थिति ठीक रहेगी. कोई बड़ी डील आप कर सकते हैं, जिससे कारोबार को तरक्की मिलेगी. आप नया निवेश प्लान भी जल्द लागू कर सकते हैं. रविवार को जब सदस्य साथ में बैठेंगे तो परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.