Aaj Ka Rashifal 22 अगस्त शुक्रवार के दिन जाने क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र, किस राशि के खुल रहे किस्मत के ताले और कौन है संकट में, यहां जाने आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal: आज 22 अगस्त 2025 शुक्रवार का दिन है और हर दिन ग्रहों की चाल बदलती है, जिसका असर आपके जीवन पर पढ़ता है और ऐसे में आज आपका दिन कैसा रहने वाला है? अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो यहां आपको 2 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का आज का राशिफल (Today Horoscope) दिया गया है, जिसकी मदद से आप आज के दिन होने वाली अच्छी और बुरी संभावनाओं के बारे में और साथ ही पता लगा सकते हैं कि नौकरी, व्यपार और लव लाइफ के लिहाज से आपका दिन कैसा रहने वाला है। क्या कोई खुशखबरी आपको मिलेगी? या कोई संकट आपको घेरे है।
आज का राशिफल 22 अगस्त 2025
आज 22 अगस्त 2025 शुक्रवार का दिन है और हर दिन ग्रहों की चाल बदलती है, जिसका असर आपके जीवन पर पढ़ता है और ऐसे में आज आपका दिन कैसा रहने वाला है? अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो यहां आपको 2 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का आज का राशिफल (Today Horoscope) दिया गया है, जिसकी मदद से आप आज के दिन होने वाली अच्छी और बुरी संभावनाओं के बारे में और साथ ही पता लगा सकते हैं कि नौकरी, व्यपार और लव लाइफ के लिहाज से आपका दिन कैसा रहने वाला है। क्या कोई खुशखबरी आपको मिलेगी? या कोई संकट आपको घेरे है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप परिवारवालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिये आगे आयेंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खाना आपको परेशानी में डाल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
वृष राशि (Taurus) Today Taurus Horoscope
वृष राशि वालों आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज़ के प्रति आकर्षित होंगे। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हे सफलता हासिल होगी। बुजुर्ग अपने बच्चो के साथ बाते शेयर कर के अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव करेंगे, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। कोई करीबी आपको खुशी के पल जीने का मौका देगा। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज दिन शुभ है। घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में पड़ोसियां का भी सहयोग मिलेगा। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जिसमें आपको बहुत अच्छा लगेगा। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। अपनों की मदद के लिये आप हमेशा तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों आपके लिए दिन फायदेमंद साबित होगा। आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा होगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डीनर करने जायेंगे जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह लेंगे, सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। आपको काम में मुनाफा मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों आज दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित करेंगे। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव करेंगे और अपने कठिन विषयों को समझने के लिये अपने सिनियर्स की मदद ले सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी आपकी सहायता करेंगे इससे रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों आज दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पॉस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों आज दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे,वो पूरा हो जायेगा। काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिलेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं,तो आज से शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों आज दिन जीवन में अहम मोड़ लाने वाला रहेगा। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला आज लेना पड़ेगा। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। आपका दिन बेहतर रहेगा।
मीन राशि (Pisces) Today Pisces Horoscope
मीन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती रहेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपने बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। आपको फायदा ही फायदा होगा।
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।