Kal ka Rashifal 21 Feb 2026: बिजनेस-जॉब में किसे मिलेगा लाभ-कौन देगा अपनों को दगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Kal ka Rashifal 21 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (21 फरवरी, 2026) को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. 21 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक ही चतुर्थी तिथि रहेगी. वहीं, शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा. इसके बाद यानी शनिवार को दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट तक शुभ योग रहेगा. आप चाहें तो शनिवार को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी रख सकते हैं. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शनिवार (21 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. इस राशि से जुड़े लोग दफ्तर में जी-तोड़ मेहनत करेंगे. परिणामस्वरूप आपका प्रमोशन अगले सप्ताह या फिर मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है. नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो परिवार के सदस्यों का समर्थन और आर्थिक सहयोग दोनों मिलेगा. सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप अपने कारोबार के विस्तार की सोच रहे हैं तो इसमें कामयाबी मिलेगी.शुक्रवार को आपको अपने लाइफ पार्टनर से भी भरपूर सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तो नेक काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है.
वृषभ राशि
शनिवार को बाजार तो बंद रहेगा, लेकिन किसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो यह दिन बहुत अच्छा है. कुल मिलाकर निवेश के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल है. बिजनेस में आपके कई रुके काम पूरे होंगे. जॉब करते हैं तो आप अपनी योजना और निर्णय से फायदा कमा सकते हैं. इस राशि से जुड़े लोग अपने बच्चों की शिक्षा और स्कूल में दाखिले अभी से प्लान बना लें. परिवार के बुजुर्ग बीमार हो सकते हैं. ऐसे में बदलते मौसम में सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा. आपका अटक और रुका हुआ धन और संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
मिथुन राशि
शनिवार को कोई पुरानी प्लानिंग धरातल पर उतरेगी. दिन आपके अनुकूल रहेगा. बुजुर्ग पति-पत्नी को धर्म कर्म और पुण्य कार्यों में रुचि रहेगी.वीकेंड पर आपके खर्च अधिक हो रहे हैं जिसकी वजह से आपका मन चिंतित होगा. रविवार भी खर्चीला रह सकता है. खुद को थोड़ा संयमित करें और ध्यान रखें कि आपका खर्चीला स्वभाव भविष्य में दिक्कत बढ़ा सकता है. संतान पक्ष से भी कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिलेगा. बेटा-बेटी के जॉब से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा. शनिवार को थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि आप अपनी विलासिता पर भी कुछ धन खर्च करेंगे. बिजनेस करते हैं तो आपके द्वार किए गए कामों में सफलता मिलेगी.कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. पैरेट्स के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा अलर्ट रहें. दोनों में किसी की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है.
सिंह राशि
आर्थिक लेनदेन में आपको शनिवार को सतर्क रहना चाहिए. सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा रुक जाएं. शनिवार का दिन खरीदारी के लिए ठीक नहीं है. धन संपत्ति से संबंधित मामलों में कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. आपको वाणी पर संयम रखना चाहिए. खासतौर से वीकेंड पर घर पर आए मेहमानों से बहस में ना उलझें. व्यापार में आपको पैरेंट्स के सहयोग से लाभ होगा. परिवार में आपसी तालमेल बनाए रख पाएंगे. इसका फायदा होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में हैं तो जरूरतमंदों के लिए मदद करने का अवसर मिलेगा, लेकिन आपके लिए इसे गंवाना ठीक नहीं है. छात्र अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिश में सफल होंगे. इसमें पैरेंट्स और टीचर दोनों का सहयोग हासिल होगा. वीकेंड पर घर में किसी रिश्तेदार अथवा मित्र का आगमन हो सकता है. आपको यह पसंद नहीं है. फिर में यह समझें कि अतिथि देव के समान होता है.
तुला राशि
सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं. किसी बड़े आयोजन में आपको मुख्य अतिथि बनाया जा सकता है. इससे आपको सामाजिक स्तर पर अधिक फायदा मिलेगा. शनिवार को आप परोपकार के कार्य भी कर सकते हैं. छात्रों की परीक्षा का परिणाम घोषित हो सकता है. आपको सफलता मिलेगी. परिवार के साथ बैठक भविष्य में निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं.
वृश्चिक राशि
वीकेंड पर यानी शनिवार को आपको अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए. अगर आपको इग्नोर किया तो आपका बनता काम भी बिगड़ सकता है. परिवार में किसी की बात से मन दुखेगा. आपका मन भावुक और परेशान हो सकता है. पिता किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं लेकिन आपको आज उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए. सिंगल के लिए विवाह का प्रस्ताव आएगा.
धनु राशि
समाज सेवा के क्षेत्र में एक्टिव हैं तो शनिवार शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. बदलते मौसम से सतर्क रहें. एहतियात के तौर पर आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है. खासतौर से तला-भुना खाने से बचें, क्योंकि आपको पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है. बुजुर्ग दंपती धर्म कर्म और अध्यात्म में ही पूरा दिन गुजारेंगे.
मकर राशि
आपके लिए शनिवार का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता के लिहाज से अनुकूल है. आपको अपनी मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलेगा.शनिवार को अपने कारोबार व्यापार में लाभ पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा. शहर से बाहर भी जाना पड़ सकता है. अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आपको उसमें आर्थिक लाभ मिल सकता है. फिर भी किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें.
कुंभ राशि
शनिवार को आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिसके कारण आपका पूरा व्यस्तता में बीतेगा. आप अपनी आय बढ़ाने के लिए कुछ नए स्रोत भी अपनाएंगे. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मिठास बना रहेगा. छात्रों का मन पढ़ाई में तो लगेगा, लेकिन परिणाम आने में समय लगेगा. काम-धंधे में किसी भी रिश्तेदार और मित्र पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है.
मीन राशि
शनिवार की शाम को आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जिससे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. यह जानकारी कारोबार और निवेश में लाभदायक होगी. सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा. आपके संपर्क का दायरा बढेगा.आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.