• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Rashifal 19 February 2026: वृषभ, कन्या और कुंभ राशि के लोगों को होगा धन लाभ, किसे कारोबार में मिलेगा धोखा; यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 19 February 2026: वृषभ, कन्या और कुंभ राशि के लोगों को होगा धन लाभ, किसे कारोबार में मिलेगा धोखा; यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal:  वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होगी. गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 59 मिनट तक द्वितीया तिथि रहेगी, जबकि इसके बाद दिन के अंत तक तृतीया तिथि रहने वाली है. गुरुवार को  सूर्योदय सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर जबकि सूर्यास्त शाम 06 बजकर 14 मिनट पर होगा. इसके अलावा चन्द्रोदय सुबह 07 बजकर 54 मिनट पर जबकि चन्द्रास्त रात 08 बजकर 11 मिनट पर होगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, गुरुवार को फुलेरा दूज भी मनाया जाएगा. मान्यता है कि फुलेरा दूज पर पूजा-पाठ करने से लाभ जरूर होता है. राधा-कृष्ण के भक्तों के लिए फुलेरा दूज पर्व का खास महत्व है. मान्यता है कि फुलेरा दूज से ही मथुरा और वृंदावन में होली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. फुलेरा दूज पर दिन राधा-कृष्ण की साथ में पूजा की जाती है. इसके साथ ही राधा और कृष्ण को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है.  (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.   


By: Heena Khan | Last Updated: February 19, 2026 6:12:19 AM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. . आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी. आपको अचानक कोई काम आने से समस्या सकती हैं. आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा. सरकारी कामों में आपको पूरा ध्यान देना होगा. आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम पूरा होगा. आपकी कोई प्रिय  वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती हैं.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

आपको किसी परिवार के सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. व्यापार में  कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे.  आप किसी के खाने में आकर कोई डिसीजन ना ले. किसी काम को लेकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप अपने घर में साफ सफाई व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे. छात्रों का मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगेगा.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक कारोबार में निवेश में जल्दबाजी नहीं करें. परिवार में किसी सदस्य के लिए आप सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है. मिथुन राशि के जातकों को अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा. आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह दूर होगी. आपको परिवार में बुजुर्गों की जरूरतो पर पूरा ध्यान देना होगा. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल सकती है. आपको कार्य क्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

युवाओं को अपने कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.  आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है. कर्क राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. किसी से प्यार करते हैं तो आपको लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने से खुशी होगी.  आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें. आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा. बुधवार को आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा. ऐसे में जॉब में लापरवाही ठीक नहीं है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

आप संतान के फरमाइश पर आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं.परिवार में किसी सदस्य को  नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है. सिंह राशि के जातको  को बुधवार को बेफिजूल के खर्च पर रोक लगाने की आवश्यकता है, क्योंकि यह आदत आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाएगी. आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें. आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है, ऐसे में जाहिर तौर पर दुश्मनों से सतर्क रहें.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशिकल

कन्या राशि के जातक बुधवार को अपने घर के रखरखाव को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं यानी घर के रेनोवेशन के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं. जॉब करते हैं तो कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा.आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. आप योजना बनाकर काम करेंगे तो आपके काम समय से पहले पूरे होंगे. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी. आपको अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

आप किसी तकनीकी समस्या को आसानी से सुलझा सकते हैं, लेकिन बुधवार को आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपके सांसारिक सुख  साधनों में वृद्धि होगी.तुला राशि के जातकों को  किसी वाद विवाद को सुलझाने की आवश्यकता है. आपको साझेदारी में कोई काम करना अच्छा रहेगा. वरिष्ठ सदस्यों को आपको पूरा साथ मिलेगा. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, यह आपको कारोबार-व्यापार में उपयोगी साबित होगी.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

बुधवार को आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी.वृश्चिक राशि के जातकों को जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. बुधवार को आप जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करेंगे और पैसा बचाएंगे. संतान के  अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा. सिंगल के लिए शादी का रिश्ता आएगा. छात्रों को परिणाम सुखद मिलेंगे.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. नौकरी करते हैं तो विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा. आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी. आपकी संतान किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकती है. ऐसे में आपको खुद ना रोककर रिश्तेदार की मदद लेनी होगी, जिसका वह कहना मानता है. आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा, वरना आर्थिक नुकसान तय है. छात्रों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को बुधवार को किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा. बिजनेस करते हैं तो निवेश से आपको जबरदस्त फायदा होगा. जॉब करते हैं तो आपको धैर्य और संयम के साथ कार्य करने की आवश्यकता है.धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी. बुधवार को संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. शादी का रिश्ता भी तय कर सकते हैं. मकर राशि के जातकों का माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. परिवार में कोई जिम्मेदारी भरा काम आपको मिल सकता है. घर में मार्च महीने में शादी होने वाली है. इसकी तैयारी के लिए आप अभी से व्यस्त रहना पड़ सकता है. शहर से दूर प्रॉपर्टी को लेकर अगर कोई डील अटकी  हुई थी, तो वह भी गुरुवार को फाइनल हो सकती है. पति-पत्नी किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. निवेश और धन से संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी. आपकी रचनात्मकता कार्यों के प्रति काफी रुचि बढ़ेगी.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ आप कुछ पुराने मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे. निवेश से पहले और बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर होगा. मकान या दुकान खरीदने को लेकर कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों मे आपसे प्रेम बना रहेगा. छात्रों के लिए अच्छी खबर आ सकती है. संपत्ति विवाद में कोर्ट का फैसला आपके हित में आ सकता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.