• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Rashifal 15 अगस्त पर चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, व्यपार में होगा धन लाभ, लव लाइफ में आयेंगी खुशहाली, जाने मेष से मीन का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 अगस्त पर चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, व्यपार में होगा धन लाभ, लव लाइफ में आयेंगी खुशहाली, जाने मेष से मीन का आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज 15 अगस्त 2025 शुक्रवार का दिन है और  अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है  व्यपार, नौकरी और लव लाइफ के लिहाज से, तो यहां पढ़े 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का आज का राशिफल (Today Horoscope), जिसमें बताया गया हैं, आज आपके साथ होने वाली अच्छी और बुरी संभवनाओं के बारे में और पता लगा सके की आज आपके साथ- क्या- क्या हो सकता हैं, कोई अच्छी खबर मिलेगी या नहींस धन लाभ होगा या नहीं स्वास्थ अच्छा होगा या नहीं। 


By: chhaya sharma | Published: August 15, 2025 12:48:03 AM IST

Today Aries Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे।

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा । किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा हो सकता है। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है।

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको काम में किसी अनुभवी की राय लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू में रखना चाहिए। कारोबार में बहुत समय बाद आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए।

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़ा फायदा पाने के लिये आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी।

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर आपको मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है।

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी तरह के कानूनी मामले में बड़ी मदद मिल सकती है। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे। आज आप किसी बड़े मुकाम को पा सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं।

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। साथ ही बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। नजदीकी रिश्तों का ख्याल रखना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए।

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त भी बन सकता है।

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छोटे पैमाने पर अगर आप कोई काम शुरू कर रहे हैं, तो आगे चलकर आपको फायदा हो सकता है। महिला उद्यमियों को भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपके काम में कुछ नये लोग भी जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे । आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे । लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा । माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप काम के मामले में किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं।

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको धन लाभ के मौके मिल सकते हैं, लेकिन समय निकलने पर मौके भी हाथ से निकल जायेंगे। आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे।

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।