• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal: कौन सी राशि के जातक टूटकर करेंगे एक-दूसरे को प्यार; किसके लव पार्टनर का सामने आएगा असली चेहरा; पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Kal Ka Love Rashifal: कौन सी राशि के जातक टूटकर करेंगे एक-दूसरे को प्यार; किसके लव पार्टनर का सामने आएगा असली चेहरा; पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Friday 06 February 2026: प्यार की पहली शर्त होती है विश्वास. इसके बिना प्यार भ्रम ही बना रहता है. अगर सच्चे प्यार को समझना है तो लव पार्टनर पर विश्वास करना होगा और कहीं भी आपको शक है तो यह प्यार नहीं है. अगर आपको यह प्यार  लगता है तो यह आने वाले समय में आपके लिए मुसीबतें लाएगे. जिंदगी में प्यार की क्या अहमियत है, यह शख्स से पूछो जो इस लम्हों को जी रहा है. शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Last Updated: February 5, 2026 6:15:43 PM IST

Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातकों की जिंदगी में लव को लेकर शुक्रवार को उत्साह बना रहेगा. मेष राशि के जातक सोलमेट से मुलाकात करेंगे और प्यार भरी बातों का सिलसिला दिनभर चलेगा. आप शुक्रवार को शादी का फैसला भी लेने वाले हैं. यह अच्छा समय है एक-दूजे का हो जाने का. सिंगल को प्यार के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा. आपका लव पार्टनर अभी जिंदगी में नहीं आने वाला है. पति-पत्नी के बीच अनबन चलने से दिनभर दंपती के बीच बातचीत नहीं होगी.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जातक अपने सोलमेट से मुलाकात नहीं करना चाहते हैं. इसकी कसक दिनभर आपको सताती रहेगी. इसको लेकर आपका लव पार्टनर से झगड़ा भी हो सकता है. आपको यह समझना चाहिए कि जिंदगी में प्यार के अलावा भी कई चीजे हैं जो जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं. ऐसे में लव पार्टनर को हर तरह से मदद करें. सिंगल के लिए शुक्रवार को शादी का रिश्ता आएगा.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के लोग ब्रेकअप की स्थिति में पहुंच गए हैं. रिश्ता अब ऐसा मोड़ ले चुका है, जहां से आगे बढ़ना संभव नहीं है. शुक्रवार को मुलाकात करके आप रिश्ते खत्म कर सकते हैं. हालांकि कोशिश कीजिए कि सद्भाव के माहौल में रिश्ते खत्म हों. कड़वाहट के साथ विदाई जीवन भर दुख देती है. सिंगल की जिंदगी में उसका स्कूल में या क्लासमेट लाइफ पार्टनर बनकर आ रहा है. कुल मिलाकर आपके मन की मुराद पूरी हो रही है.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के लोग शुक्रवार को थोड़ा परेशानी में रहेंगे. जो पार्टनर शहर से बाहर है ऐसे में मुलाकात का योग नहीं बन रहा है, ठीक है आपका मन है तो आप ऑनलाइन गिफ्ट भेज सकते हैं. यह उसके लिए खास तोहफा होगा वैलेंटाइन डे से पहले. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ अचानक से घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है. इस समय अचानक बना प्लान दिन को खास बना सकता है. सिंगल की जिंदगी में प्यार जल्द आने वाला है.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के बीच यानी लव पार्टनर के बीच कुछ अनबन हो गई है. कुछ गफलत भी है तो शुक्रवार को जरूर मुलाकात करें, वरना यह आपको बहुत दिक्कत दे सकते हैं. सिंगल को शुक्रवार को प्यार की सौगात मिलने वाली है. यानी कोई आपका बेस्ट फ्रेंड आपकी जिंदगी में आने वाला है. शादीशुदा जातक आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन जल्दी इसका समाधान भी होने वाला है.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जातक शुक्रवार को अपनी लव पार्टनर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से यह संभव नहीं होगा, लेकिन अगले सप्ताह आपकी कई मुलाकातें होंगीं. आप चाहें तो फोन और सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. यह भी प्यार जाहिर करने का एक माध्यम बन सकता है. सिंगल के लिए शादी के रिश्ते आ रहे हैं. इसकों कबूल करने में कोई दिक्कत नहीं हैं. इस साल आपकी शादी होने वाली है.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातक प्यार और रोमांस के दौरान भविष्य की योजनाएं भी तय करेंगे. शादीशुदा पूरा दिन साथ में रहेंगे. जिनकी हाल ही में शादी हुई है उनके लिए शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. सिंगल को आज दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा. आप यह दिन बहुत अच्छे से एन्जॉय करेंगे.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों की लव लाइफ मिलीजुली रहेगी. शुक्रवार को कोशिश करके भी अपने सोलमेट से मुलाकात नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वह आपसे मिलना ही नहीं चाह रहा है. वह आपसे दूरी बना रहा है. ऐसे में आपको यह तय करना है कि ऐसे रिश्ते आगे बहुत दिक्कत करेंगे या फिर यह सब सहने के लिए तैयार हैं.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही शानदार रहेगा. शुक्रवार को आप अपनी भावनाओं का इजहार बड़े ही शालीन तरीके से कर सकते हैं. इस दौरान ध्यान रखें कि वाणी पर संयम रहे. सही समय पर गलत शब्द का चयन और गलत वाक्य का चयन सही समय, आपकी दिक्कतें बढ़ा सकता है. या कहें सब कुछ खराब कर सकता है. कोशिश करें कि एक अच्छे माहौल में गिफ्ट देते हुए अपने प्यार का इजहार करें. सिंगल के लिए शादी का रिश्ता नहीं आ रहा है. इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. मार्च की शुरुआत में अच्छा रिश्ता आएगा.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

मकर राशि के लोग दिन को अच्छे से एन्जॉय करेंगे. शुक्रवार को सिंगल राशि के जातक को कॉलेज का दोस्त उनसे मिलने वाला है. यह आपके जीवन में बहार लेकर आएगा. आप उन दिनों को याद करके पुराने साथी से प्यार हो जाएगा. ध्यान रखें कि इजहार करना थोड़ी जल्दबाजी होगी अभी थोड़ा इंतजार करें. पति-पत्नी आपस में अनबन बैठकर सुलझा सकते हैं और शाम को डिनर और फिर दोनों फिल्म देखने का प्लान बन सकते हैं.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि के जातक मुलाकात के दौरान बहुत अच्छी बातें करेंगे. मुलाकात के दौरान एक-दूसरे को बहुत बेहतर तरीके समझेंगे. आपकी कुछ दिनों की मुलाकात नहीं होने वाली है. इसके बाद आपका लव पार्टनर विदेश जाने वाला है.ऐसे में आप फोन और सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रह सकते हैं.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

मीन राशि के लोग ब्रेकअप की स्थिति में आ गए हैं. शुक्रवार को आपकी मुलाकात होगी और आप मन से ब्रेकअप के जोन में जा चुके हैं. कोशिश करें कि शांति से ब्रेकअप करें. शादीशुदा लोगों के बीच झगड़ा बढ़ने से मन में खटास आ गई है, लेकिन आप दोनों बैठकर बातचीत करेंगे तो रास्ता निकल जाएगा. सिंगल को लव पार्टनर मिल चुका है. अपने दिल की बात आप कह सकते हैं. उधर से भी सकारात्मक जवाब ही मिलने वाला है.

Disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.