• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 26 Feb 2026: वृषभ, कर्क और सिंह राशि के लोगों का हो सकता है ब्रेकअप, पढ़ें 9 राशियों की भी लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 26 Feb 2026: वृषभ, कर्क और सिंह राशि के लोगों का हो सकता है ब्रेकअप, पढ़ें 9 राशियों की भी लव लाइफ

Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 26 Feb 2026 | Love Rashifal Today: गुरुवार (26 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहेगा. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. कुछ जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: February 25, 2026 4:13:05 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आप अपने लव पार्टनर से दिल की बात बोल सकते हैं. आपकी दिल की बातों को आपका लव पार्टनर जरूर स्वीकार करेगा. अपने पार्टनर के साथ आप गुरुवार का दिन अच्छा बिताने वाले हैं. इस दौरान प्यार भरी बातें करेंगे. यदि अभी तक अपने मन की बात नहीं कही है तो गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर के रिश्तों में खटास नजर आने लगी है. दोनों के बीच तीसरे की एंट्री होगी, जिससे आपका साथी आपसे संबंध खराब कर सकता है. अपने पार्टनर के साथ कोई भी प्राइवेट बात को शेयर न करें. नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. आप चाहें तो समझदारी दिखाते हुए ब्रेकअप का फैसला भी ले सकते हैं.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

परिवार में किसी की तबीयत खराब होने के चलते आपका बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है. इसके चलते आपके लव पार्टनर का मूड खराब रहेगा. अगर हो सकें तो जितनी जल्द हो. आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और उनका ख्याल रखें.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

अनबन के चलते दोनों के रिश्तों में खटास आ चुकी है. पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा. गुरुवार को आपका साथी आपको भरपूर प्यार देगा. आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है. लव के लिए यह समय बहुत अच्छा है. सिंगल प्यार का इजहार कर सकते हैं.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को वाणी पर संयम रखें. इसके साथ ही पार्टनर के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें. आपका लव पार्टनर समय न देने के कारण आपसे नाराज हो सकता है. उसे मनाने के लिए गिफ्ट दे सकते हैं और डिनर का ऑफर भी कर सकते हैं.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा आप अपने लव रिलेशन बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें. आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं. आपका लव पार्टनर आपकी बातों को नजरअंदाज करेगा, जिस कारण झगड़े के हालात बन सकते हैं.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा समय बीतने वाला है. गुरुवार को आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है. हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो. सिंगल की जिंदगी में लव पार्टनर की एंट्री होने वाली है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

रिश्ते के लिए अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें या अपने साथी के साथ बैठकर उन विषयों पर बात करें. ध्यान रखें कि आप आप पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर उलझ सकते हैं. हो सकता है कोई तीसरा आदमी आपकी लव लाइफ को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

सिंगल के लिए शादी का रिश्ता आएंगा. गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है. उनके मन में कुछ बात चल रही है. शादीशुदा हैं तो आपको कोई बड़ा डिसीजन  लेना पड़ सकता है. यह आपके बेटा-बेटी की शादी से जुड़ा है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है, क्योंकि पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. मुलाकात और बातचीत के दौरान लव पार्टनर्स भविष्य के लिए शादी समेत अन्य बातों की  प्लानिंग कर सकते हैं. सिंगल को लव पार्टनर गुरुवार को नहीं मिलने वाला है

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो गुरुवार को आप अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में चर्चा कर सकते हैं. इस बारे में लाइफ पार्टनर के साथ समय निकालकर बातचीत करेंगे. साथ ही मन की बात कहने के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा. लव पार्टनर के साथ गुरुवार का दिन अच्छा बीतेगा. मुलाकात और रोमांटिक बातों से आपका लव पार्टनर गुरुवार को खुश रहेगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

लव रिलेशन में लगातार दिक्कतें आने लगी हैं. अपने रिश्ते को बचाने के लिए प्रयास करें. दरअसल, लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आपके  मतभेद हैं. बेहतर है कि साथी की बातों को महत्व दें. उनकी मन की बातों को समझने का प्रयास करें और उनके साथ समय बिताएं. इसके बाद हालात काबू में आएंगे  और आपके रिश्ते भी अच्छे होंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.