Aaj Ka Love Rashifal 19 Feb 2026: वृषभ, मिथुन, कन्या और मकर राशि के लोग करेंगे रोमांस, किसकी होगी शादी पक्की; यहां पढ़िए 12 राशियों का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 19 February 2026 | Today Love Rashifal | Love Horoscope Today: गुरुवार (19 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रह सकता है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
अच्छा होगा गुरुवार को अपने साथी के साथ समय बिताएं. आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. मौसम के कारण आपका साथी बीमार पड़ सकता है. इस समय उन्हें आपकी जरूरत महसूस होगी. उसको देखभाल की जरूरत है.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को आपको अपने पार्टनर के साथ भरपूर समय बिताने का समय मिलेगा. आपका पार्टनर आपसे खुश नजर आएगा. इसलिए भी कि आप दोनों के बीच में चल रही दूरियां खत्म होंगी. इसके चलते आप दोनों में एक नया विश्वास देखने को मिलेगा.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
मिथुन राशि के जातक गुरुवार को अपने भविष्य के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. मौसम के हिसाब से गुरुवार का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ आप अपने मन की बात बोल सकते हैं.
कर्क दैनिक लव राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. ध्यान रखें कि अपनी बात पर अड़े रहना आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है. इसके साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर सकते हैं, जिससे आप दोनों में दूरियां बढ़ सकती हैं. आप सच्चा प्यार करते हैं तो लव पार्टनर की कुछ बातों को इग्नोर कर सकते हैं.
सिंह दैनिक लव राशिफल
किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए ठीक नहीं है. इसमें आपका लव पार्टनर भी शामिल है. आपके लिए अच्छा होगा अपने पार्टनर के बारे में पूरी जानकारी रखें. ध्यान रखें कि आपका पार्टनर आपके साथ अपनी कुछ पर्सनल बातों को छुपा सकता है. कुछ दिनों बाद आप दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं.
कन्या दैनिक लव राशिफल
लव पार्टनर के साथ गुरुवार को शॉपिंग के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिस कारण आपकी पॉकेट पर इसका असर पड़ेगा. गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे किसी खास चीज की डिमांड कर सकता है, जिस कारण आप और आपका साथी कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.
तुला दैनिक लव राशिफल
अनबन चल रही है तो अच्छा होगा अपने पार्टनर से बातचीत करें. यदि उनको कोई बात पार्टनर के दिल को चोट पहुंचा गई है तो उसके लिए सॉरी बोलें. गुरुवार को आपका पार्टनर कुछ उदास और परेशान हो.आप उसका दिल बहला सकते हैं.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
आपके लिए अच्छा होगा अपने पार्टनर की बात को महत्व दें और उनके साथ गुरुवार को मनचाहा समय बिताएं. वैसे भी आपका पार्टनर आपके साथ समय बिताने का इच्छुक रहेगा. आपका पार्टनर आपसे किसी विशेष काम के लिए बोल सकता है. गिफ्ट देकर उसका दिल जीत सकते हैं.
धनु दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को पार्टनर की बातों को समझें व उन्हें हल करने का प्रयास करें. ध्यान रखें कि आपका पार्टनर आपसे कहीं जाने की जिद कर सकता है. उसकी बात को तवज्जो दें. साथ ही आपका पार्टनर कुछ बातों से बहुत दिन से परेशान है, इसके बारे में वह आपसे बात कर सकता है. ध्यान रहे कि वह आपका समर्थन और मदद चाहता है तो जरूर आगे आएं.
मकर दैनिक लव राशिफल
गुरुवार को लव कपल के लिए बड़ा दिन होने वाला है. आप दोनों ही अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. अपने पार्टनर के साथ आपका गुरुवार का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. मौसम का मिजाज भी रोमांटिक रहेगा. ऐसे में आप दोनों बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. लव पार्टनर का मूड भी बहुत अच्छा रहेगा. दिल की बात कर सकेंगे.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
लंबे इंतजार के बाद आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए तैयार है. आप बहुत दिन से इंतजार भी कर रहे हैं. गुरुवार का दिन आपका पार्टनर के साथ अच्छा रहेगा. दिल की बात कह दें. लव पार्टनर शादी के लिए हां कहने वाला है. सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई है. आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है.
मीन दैनिक लव राशिफल
गुरुवारको आपका पार्टनर आपसे अपने प्रति कोई डिसीजन लेने के लिए बोल सकते हैं. ऐसे में अच्छा यही होगा कि आप सोच विचार कर कार्य करें जिससे दोनों के रिश्तों में कोई दिक्कत नहीं आए. ध्यान रखें कि आपके पार्टनर और परिवार के लोगों के बीच कुछ बातों को अनबन हो सकती है. आपकी शादी के लिए रिश्ता आएगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.