• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 14 March 2026: गर्लफ्रेंड को इग्नोर करने पर किसका होगा ब्रेकअप, किस राशि के कपल करेंगे रोमांस; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Love Rashifal 14 March 2026: गर्लफ्रेंड को इग्नोर करने पर किसका होगा ब्रेकअप, किस राशि के कपल करेंगे रोमांस; जानें सभी 12 राशियों का हाल

kal Ka Love Rashifal 14 March 2026 | Love Rashifal Tomorrow | Love Horoscope Tomorrow: शनिवार (14 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 13, 2026 2:45:34 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

पार्टनर की बातों को महत्व दें नहीं, तो आपके लाइफ में परेशानी खड़ी हो सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि शनिवार को अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद न करें.  शनिवार को पार्टनर की कुछ बातों को नजर अंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

विशेष रूप से आपके परिवार को लेकर आप और आपके पार्टनर के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं. शनिवार को पार्टनर के साथ कुछ पुरानी बातों को लेकर लड़ाई हो सकती है.  अच्छा होगा अपनी बातों को बैठकर पार्टनर को समझाने का प्रयास करें. इसके साथ ही विवाद से दूर रहें. हां बातचीत के दौरान वाणी पर संयम जरूरी है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घुमाने के लिए ले जाएं. ध्यान रखें कि आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे. इसके लिए आप शांत रहें और पुरानी बातों और विवादों का जिक्र नहीं करें. शनिवार को आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे शिकायत कर सकता है. अपने पार्टनर की बातों को महत्व दें.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी कुछ निजी बातें छिपा सकता है. वहीं, इसका पता चलने पर लव कपल के बीच मतभेद की स्थिति पैदा होगी. आप अपने पार्टनर पर आंख बंद कर विश्वास न करें. हो सकता है आपका पार्टनर आपको धोखे में रख रहा हो. सभी बातों को जानने के बाद ही कोई निर्णय लें.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

आप दोनों के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा. ऐसे में शनिवार को आप पार्टनर के साथ समय बिताएं. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर सभी समस्याओं को सॉल्व करने का प्रयास करें.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

शुक्रवार को आपका पार्टनर आपको अपनी लाइफ की कोई निजी बात बता सकता है. इसके चलते शायद आप दोनों के बीच कुछ मतभेद समाप्त होंगे. अच्छा होगा पार्टनर की बात को समझने का प्रयास करें. वे कुछ परेशान हैं तो उनका सहयोग करें.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

कुछ बातों को लेकर आपका पार्टनर आपसे अलग हो सकता है. दरअसल, शनिवार को आपका पार्टनर आपकी बातों से सहमत नहीं होगा. ऐसे में लव कपल के बीच में कुछ मतभेद हो सकते हैं. अपने पार्टनर के बातों को समझने का प्रयास करें और व्यर्थ के विवादों से दूर रहें.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे गुस्सा हो सकता है. अपने पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें. और सबसे जरूरी बात यह है कि उनके साथ समय बिताएं. इससे आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

शनिवार को पार्टनर की कही गई बातों को इग्नोर करें वरना आप दोनों के बीच में मतभेद पैदा हो सका है. शनिवार को किसी दूसरे व्यक्ति के भड़कने पर आपका पार्टनर आपसे विपरीत बातचीत कर सकता है. इससे आपका आपसी संबंध बिगड़ सकता है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

शनिवार आपका पार्टनर आपके विचारों से थोड़ा विपरीत हो सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच में कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं. साथ ही आपका पार्टनर आपके प्रति गलत व्यवहार कर सकता है, इसके चलते आपका मन अशांत रहेगा.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर गुस्सा हो सकता है. वह रिश्ते को लेकर भी बात कर सकता है. अच्छा होगा अपने लव पार्टनर के साथ बैठकर उनकी मन की शंकाओं को दूर करें. साथ ही अपने रिश्तों को बचाने का प्रयास करें.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

सिंगल के लिए शादी के रिश्ते आएंगे, जबकि लव पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे झगड़ा कर सकते हैं. इसका एक कारण आपका उनके प्रति शक करना होगा. सलाह है कि आप अपने विचारों को बदलें. लव पार्टनर के साथ बैठकर बात करें, जिससे दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.