Summer cooling foods: गर्मी में शरीर को रखना है ठंडा तो इन चीजों का करें सेवन
Summer cooling foods: गर्मी में बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. पसीना, धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सही खाने-पीने की आदतें अपनाना जरूरी है. आइए जानें 7 ऐसे हेल्दी और ठंडक देने वाले फूड्स जो गर्मियों में आपके शरीर को ताजगी देंगे.
बेल
बेल फ्रूट की तासीर ठंडी होती है. ये पाचन को दुरुस्त रखता है. पल्प को सीधे खाएं, शरबत बनाएं या मुरब्बा बनाकर गर्मी में ठंडक पाएं.
सत्तू
सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है और मसल्स की ताकत बढ़ाता है. हरी मिर्च, प्याज, धनिया और काला नमक मिलाकर इसका चटपटा शरबत गर्मियों के लिए बेहतरीन ड्रिंक है.
सब्जा सीड्स
सब्जा सीड्स की तासीर ठंडी होती है और फाइबर से भरपूर होती हैं. पानी में भिगोकर पीने से पेट ठंडा और डाइजेशन दुरुस्त रहता है. चिया सीड्स भी इसी तरह फायदेमंद हैं.
पुदीना
पुदीना की तासीर ठंडी होती है और ये तुरंत रिफ्रेशिंग फील देता है. रायता, मोजितो, छाछ या सलाद ड्रेसिंग में पुदीना डालकर गर्मी में ताजगी पाएं.
तरबूज
तरबूज में पानी भरपूर मात्रा में होता है और ये शरीर को ठंडा रखता है. गर्मी में हाइड्रेशन और पोषण के लिए यह फल बेहतरीन है.
सौंफ
सौंफ छोटे-छोटे पोषक बीज हैं. खाने के बाद चबाएं या सुबह सौंफ का पानी पिएं. सौंफ का शरबत भी गर्मियों में रिफ्रेशिंग होता है.
ठंडे दही और छाछ
दही और छाछ पेट की गर्मी को कम करते हैं और डाइजेशन दुरुस्त रखते हैं. इसे पुदीना या हल्दी के साथ मिलाकर सेवन करें.