Belly Fat Tips: वो 5 तरीके जिन्हें अपनाने से बर्फ की तरह पिघलेगी चर्बी…!
Belly Fat Tips: आजकल बढ़ता वजन और निकलता पेट हर किसी की चिंता बन गया है. जिम, डाइट या पसंदीदा खाने की चीजें छोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं. लेकिन कुछ आसान घरेलू ड्रिंक्स और हल्की एक्सरसाइज से आप बिना ज्यादा मेहनत के पेट की चर्बी घटा सकते हैं.
ग्रीन टी
सुबह की दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पीएं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फैट बर्न और पाचन को बेहतर बनाते हैं. खाने के बाद एक कप लेने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है.
दालचीनी की चाय
शाम के वक्त हल्का-फुल्का पीने के लिए दालचीनी की चाय लें. ये मेटाबॉलिज्म तेज करती है और शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करती है.
छाछ
छाछ में प्रोबायोटिक्स पाचन सुधारते हैं और पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं. दही, पानी, नमक, काली मिर्च और भुना जीरा मिलाकर पिएं.
जीरा पानी
रोज सुबह गुनगुने पानी में उबला हुआ जीरा पीएं. इसमें थायमोक्विनोन तत्व फैट बर्न को तेज करता है और पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होती है.
शहद-नींबू पानी
खाली पेट गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं. ये जोड़ी शरीर को डिटॉक्स करती है और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करके पेट की चर्बी घटाती है.
हल्की वॉक
सुबह या शाम में 20–30 मिनट की हल्की वॉक से कैलोरी बर्न होती है और ड्रिंक्स के असर को बढ़ावा मिलता है.
डिसिप्लिन और नियमितता
इन ड्रिंक्स और हल्की एक्सरसाइज को रोजाना अपनाएं. निरंतरता से पेट की चर्बी धीरे-धीरे घटती है और मेटाबॉलिज्म सुधरता है.