Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: 28 जनवरी, 2026 को शुरू हआ बजट सत्र 2026 बुधवार (04 फरवरी, 2026) को छठे दिन में प्रवेश कर गया. बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक देखने को मिली. हुआ यूं कि संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें गद्दार कहकर संबोधित किया और उसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को देश के दुश्मन बताया. रवनीत बिट्टू का कहना है कि गांधी परिवार ही सिखों के अपमान के लिए जिम्मेदार है. पंजाब में गुरुद्वारों में आग लगाई गई है. ऐसे लोगों से यह सिख हाथ नहीं मिलाता. देश के खिलाफ यह लोग ऐसी बातें करते हैं और खुद मुझे बोलते हैं. संसद के मकर द्वार पर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक सामने आई. राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार कहा तो बिट्टू ने उन पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया और गांधी परिवार पर पंजाब व सिखों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए.
बुधवार को दिन इसलिए भी अहम है, क्योंकि संसद में छठे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेन्द्र बुधवार शाम को अपना जवाब दे सकते हैं. इससे पहले 5वें दिन यानी मंगलवार को लोकसभा में कई मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान कई बार लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार टकराव देखने को मिला. यह अलग बात है कि लोकसभा की तुलना में राज्यसभा में मंगलवार को शांति रही. इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही. राज्यसभा के उलट लोकसभा में मंगलवार की कार्यवाही हंगामेदार रही. लोकसभा में राहुल गांधी ने एक पत्रिका का हवाला देते हुए अप्रकाशित किताब के अंशों का जिक्र करने की अनुमति मांगी. सोमवार को ही इस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई थी. लेकिन इस मु्द्दे पर मंगलवार को भी हंगामा नहीं थमा. वहीं राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि संसद में इस मुद्दे पर सवाल पूछने का अधिकार होना चाहिए. विपक्ष ने आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसलों पर चर्चा नहीं करना चाहती. वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि यह सब भारत को बदनाम करने की साजिश के तहत किया जा रहा है.
Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई है. दोनों देश अपने अपने देशों के हितों का ध्यान रखते हुए डील कर रहे हैं. कई दौर की बातचीत और विचार विमर्श के बाद मसौदे को अंतिम रूप दिया है. दो फरवरी को पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बात हुई. उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की. यह समझौता भारतीय निर्यातकों को लाभ पहुंचाएगा. खाद्य और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का ध्यान रखा गया है. एमएसएमई और लघु उद्योगों की प्रतिस्पर्धा और मौके बढ़ाएगा.
Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। इस तरह का व्यवहार अगर एक सांसद करें तो बहुत शर्मनाक है.
Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कोशिश रहती है कि चर्चा ना हो. ये हम लोगों ने देखा कि जिस समय चीन के सवाल पर विपक्ष के नेता और अन्य दल जानकारी हासिल करना चाहते थे भाजपा पीछे हट गई है. इस बात को हम कई बार दोहराते हैं चीन के साथ हमारे संबंध कैसे हो उस पर हमेशा विचार करके फैसले लेने चाहिए. हमने बहुत सारी जमीन खोई है, पहले भी खोई है और बाद में फिर हमने जमीन खो दी। फौज के लोग क्या कहते हैं वो पक्ष आए और देश की जनता जाने.
Parliament Budget Session 2026 Day 6 Live: लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का नया मोर्चा खुल गया, जब आसन के समीप कागज उछालने के मामले में 8 विपक्षी सांसदों को वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. कांग्रेस के 7 सदस्यों और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सांसद को सदन से निलंबित किया गया है.