Live

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: आज भी लोकसभा में हंगामा तय, कई मुद्दों पर सत्ता-विपक्ष के बीच खिंची तलवार

🕒 Updated: February 3, 2026 11:15:45 AM IST

Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live : लोकसभा और राज्यसभा में बजट सत्र 2026 जारी है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार (03 जनवरी, 2026) को लोकसभा में होने वाली कार्यवाही के दौरान सदन में हंगामा होना तय माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण पर मंगलवार को चर्चा के दौरान विपक्ष के कई वरिष्ठ अपनी बात रखेंगे. सोमवार को इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने एक विवादित किताब का जिक्र कर सदन के माहौल को गरमा दिया. मंगलवार को भी भारत-चीन सीमा सुरक्षा के साथ-सात अन्य रणनीतिक मुद्दों को लेकर लोकसभा में माहौल गरमा जा सकता है. यही कारण है कि बजट सत्र के तहत संसद की मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को होने वाली कार्यवाही के दौरान एक बार फिर तीखे हंगामे के आसार हैं. इससे पहले सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन से जुड़े मुद्दे पर एक मैगज़ीन की रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश के बाद लोकसभा में नया विवाद खड़ा हो गया.  राजनाथ सिंह और अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान और तर्क का विरोध करते हुए कहा कि यह बेवजह का मुद्दा है. जानकारों का कहन है कि जिस रिपोर्ट का राहुल गांधी उल्लेख कर रहे है. उसमें एक अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े कुछ कथित कोट शामिल हैं. यह अलग बात है कि सोमवार को स्पीकर ओम बिड़ला ने इसे सदन के नियमों के विरुद्ध बताते हुए राहुल गांधी को इससे बचने की राय दी थी. विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से रोकना उचित नहीं है, वहीं किरेन रिजूजू ने कहा कि भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है. इस पर अधिक हंगामा हुआ तो पहले स्पीकर ने कार्यवाही को शाम 4 बजे तक स्थगित किया. दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी ने वही मुद्दा दोबारा उठाया. इससे एक बार फिर शोर-गुल शुरू हो गया और स्पीकर ने अंततः लोकसभा की कार्यवाही  मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी.

लोकसभा और राज्यसभा में बजट सत्र 2026 जारी है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार (03 जनवरी, 2026) को लोकसभा में होने वाली कार्यवाही के दौरान सदन में हंगामा होना तय माना जा रहा है.
लोकसभा और राज्यसभा में बजट सत्र 2026 जारी है. लगातार दूसरे दिन मंगलवार (03 जनवरी, 2026) को लोकसभा में होने वाली कार्यवाही के दौरान सदन में हंगामा होना तय माना जा रहा है.
Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: राहुल गांधी के बयान के बाद संसद की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के आसार हैं.

Live Updates

  • 11:15 (IST) 03 Feb 2026

    Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर संसद परिसर में सपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन

    Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: समाजवादी पार्टी के सांसदों ने वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया. सपा नेताओं ने कहा कि इस पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए. 

  • 11:00 (IST) 03 Feb 2026

    Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: भारत-US व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

    Parliament Budget Session 2026 Day 5 Live: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच हंगामा भी हो सकता है. 

  • 10:43 (IST) 03 Feb 2026