Israel Attack Iran Live Updates: इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला करते हुए राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में मिसाइलें दागीं हैं. हमले के दूसरे दिन भी इजराइल का ईरान पर हमला जारी है. इजराइल और अमेरिका द्वारा राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में मिलाइलें दागने के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है और अमेरिका के सहयोगी देशों के अहम ठिकानों पर हमले किए. इसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया. शनिवार (28 फरवरी, 2026) को ही तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने भी चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा. इसके बाद कतर, यूईए समेत कई देशों में अमेरिका के मिलिट्री बेस पर ईरान ने हमला किया. कहा जा रहा है कि ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का साथ मिल गया है. इसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं. उधर, तेहरान की लीडरशिप को एक बड़ा झटका देते हुए इज़राइली एयर फ़ोर्स (IAF) ने घोषणा की कि उसके फ़ाइटर जेट्स ने पूरे ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमले किए हैं. दावा किया गया है कि अली शमखानी और मोहम्मद पाकपुर समेत ईरान के सात सीनियर डिफ़ेंस अधिकारी मारे गए हैं. IAF ने कहा कि ऑपरेशन ने मिलिट्री ठिकानों पर सटीक हमला किया और ईरान की डिफ़ेंस लीडरशिप के अहम लोगों को मार गिराया. ईरानी अधिकारियों ने अभी तक मौतों की पुष्टि नहीं की है. IAF की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी थीं. अमेरिका-इजराइल के हमलों में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के बेटी-दामाद की भी मौत हो गई. वहीं, खामेनेई की मौत की तेहरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Israel Attack Iran Live Updates: इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ का कहना है कि ईरान पर हमले जारी हैं. अब तक पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले हुए हैं. इनमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, सरकार के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं.
Israel Attack Iran Live Updates: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ट्वीट किया- 'मैं अभी सुरक्षित हूं. अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं और हम ठीक हैं क्योंकि ईरान के साथ युद्ध को लेकर स्थिति लगातार बदल रही है. एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है. कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतज़ार कर रहे हैं, हम सभी बस उम्मीद कर रहे हैं कि हम जल्द ही इससे निकल जाएं.
Israel Attack Iran Live Updates: केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, ईरान और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस पर पाबंदियों की वजह से 28 फरवरी को भारत की घरेलू एयरलाइन कंपनियों की 410 फ़्लाइट कैंसिल कर दी गईं और 1 मार्च को 444 फ़्लाइट कैंसिल होने की उम्मीद है. यात्रियों को सलाह है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे अपनी फ़्लाइट का स्टेटस अपनी एयरलाइन से चेक और कन्फ़र्म कर लें.
Israel Attack Iran Live Updates: सरकारी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से जानकारी आ रही है कि ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है. अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीमो लीडर खामेनेई की मौत हुई है. इजराइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को सुप्रीमो लीडर खामेनेई के घर और ऑफिस पर हवाई हमले किए गए थे. इस हमले में खामेनेई के घर में उनकी बेटी, दामाद, बहू, पोता और दूसरे रिश्तेदार मौजूद थे. इसी हमले में इन सभी की मौत हो गई थी. इजराइली मीडिया का दावा है कि उसी हमले में खामेनेई की भी मौत हो गई थी. इसके अलावा ईरान के कई बड़े नेता और सेना के अधिकारी भी इस हमले में मारे गए थे.
Israel Attack Iran Live Updates: द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर हमला करने का फैसला सऊदी अरब के असल लीडर की बार-बार की लॉबिंग के बाद आया.अखबार ने इस मामले से जुड़े चार अनजान सोर्स का हवाला देते हुए कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले महीने ट्रंप को कई प्राइवेट कॉल करके US पर हमला करने की अपील की, जबकि उन्होंने पब्लिकली डिप्लोमैटिक तरीके का सपोर्ट किया था.