Categories: देश

Weather Update: कहर बनकर बरसे बादल, Delhi-NCR में सुबह-सुबह हुई जोरदार बारिश, Video में देखें आसमानी आफत

Delhi NCR Ka Mausam : दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने एक बार फिर अपनी चाल चल दी है। आपको बता दें, आज सुबह से ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

Published by Heena Khan

Delhi NCR Rain Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने एक बार फिर अपनी चाल चल दी है। आपको बता दें, आज सुबह से ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीँ आपको बता दें इसे लेकर पहले ही मौसम विभागहल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था। लेकिन इस समय दिल्ली में बादल कहर बनकर बरस रहे हैं। वहीँ कल भी दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश हुई थी, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव देखने को मिला था।

जानिए कब तक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के साथ तेज़ हवाएँ भी चल रही हैं, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीँ आपको बता दें, यह बारिश 26 जुलाई तक रुक-रुक कर जारी रहने वाली है, जिससे तापमान में  अच्छी खासी गिरावट आ सकती है।

Related Post

कई इलाकों में जलभराव

वहीँ इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत दिला दी है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। संगम विहार, नजफगढ़ और द्वारका जैसे इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। स्थानीय प्रशासन ने पानी निकालने के लिए पंपों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी यातायात धीमा है।

Delhi Weather Today: आज आसमान से बरसेगी ऐसी आफत, डूब जाएगी राजधानी? Delhi-NCR में फरारी की रफ्तार से होगी बारिश

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026

Bihar triple murder: बिहार के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, चाचा ने तीन मासूम भतीजे-भतीजी की गला रेतकर की हत्या

Bihar triple murder:  बिहार के औरंगाबाद जिले के खुटहन गांव में एक व्यक्ति ने अपने…

March 27, 2026