Live

IND vs WI LIVE Score Updates:  टीम इंडिया-वेस्टइंडीज के मुकाबला आज, यहां जानें हेड टू हेड, वेदर और प्लेइंग-11 समेत हर जरूरी डिटेल

🕒 Updated: March 1, 2026 01:39:20 PM IST

India vs West Indies  Live Score Updates | IND vs WI T20 World Cup 2026 Scorecard Live: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंचने वाला है. आगामी रविवार (8 मार्च, 2026) को फाइनल मुकाबला अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगले सप्ताह से सेमीफाइनल के मुकाबले शुरू होंगे. इस बीच सुपर-8 में रविवार (01 मार्च, 2026) को कोलकाता के इडेन गार्डन्स (Eden Gardens Kolkata) में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. रविवार को मैच जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को घरवापसी करनी पड़ेगी. एशिया की दो टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में टीम इंडिया हारी तो इसका मतलब खिताब यूरोप या फिर अन्य महाद्वीप में जाएगा. इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. रविवार को रात तक यह भी तय हो जाएगा कि भारत और वेस्टइंडीज में से कौन सेमीफाइनल में खेलेगा. टीम इंडिया रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में आखिरी मुकाबला में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. अगर टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा या न्यूजीलैंड, यह बाद में तय होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मैच ‘नॉकआउट’ की तरह होगा. वेस्टइंडीज की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण फिलहाल ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत पीछे हैं. अगर टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हरा देगी तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. वैसे भारतीय टीम मजबूत है, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम भी बहुत ही अच्छे अंदाज में बैटिंग कर रही है, साथ ही उसकी बॉलिंग भी लाजवाब है. ऐसे में टीम इंडिया प्रतिद्वंद्वी वेस्टइंडीज को हल्क में लेने की गलती नहीं करेगी. 

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज में से जो भी टीम हारेगी, उसका वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो जाएगा.
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज में से जो भी टीम हारेगी, उसका वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो जाएगा.
Body starting Keyword: India vs West Indies  Live Score Updates | IND vs WI T20 World Cup 2026 Scorecard Live: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज में से जो भी टीम हारेगी, उसका वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो जाएगा.

Live Updates

  • 13:38 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI LIVE Score Updates: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज हेड टू हेड

    IND vs WI LIVE Score Updates:   वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच टी20 विश्व कप में अब तक 4 बार भिड़ंत हुई है. टीम इंडिया को चार में से 3 बार हार मिली, जबकि वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ एक बार ही हारी. इस तरह टी20 विश्व कप के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ अबतक टीम इंडिया केवल एक मैच में जीत हासिल हुई है. 

  • 13:06 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

    IND vs WI LIVE Score Updates: टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज.

  • 13:04 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI LIVE Score Updates:  भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

    IND vs WI LIVE Score Updates: वेस्‍टइंडीज टीम: शाई होप (कप्‍तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स और रोमारियो शेफर्ड.

  • 13:01 (IST) 01 Mar 2026

    IND vs WI LIVE Score Updates:  आज का मैच जीतने वाली टीम 5 मार्च को भिड़ेगी इंग्लैंड से

    IND vs WI LIVE Score Updates: ईडन गार्डन्स में मैच की विजेता टीम को 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा. कुल मिलाकर टीम इंडिया को अपना वर्ल्ड कप का सफर जारी ऱखना है तो यह मैच हर हाल में जीतना होगा. 

  • 12:52 (IST) 01 Mar 2026