IND vs USA T20 Match Highlights: टी20 विश्व कप 2026 का शानदार आगाज हो चुका है. शनिवार (07 फरवरी, 2026) को तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं. पहला पाकिस्तान-नीदरलैंड तो दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड के बीच. वहीं, टी20 विश्व कप 2026 का तीसरा मुकाबला शनिवार (07 फरवरी) को शाम 7 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच से जहां टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में अपना टाइटल बचाने उतरेगी तो वहीं अमेरिका भी कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगा. वर्ल्ड कप के इतिहास में दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास यह इतिहास रचने का मौका है. भारत के खिलाफ वानखेड़े में उतरने वाली अमेरिकी टीम भी दिलचस्प है. इस टीम में सिर्फ 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अमेरिका में जन्मे हैं, जबकि 11 खिलाड़ियों का संबंध भारत समेत अन्य देशों से हैं. टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ पहला मुकाबला खेलने उतरेगी. यह दिलचस्प आंकड़ा है कि पिछले टी-20 वर्ल्डकप के बाद से टीम इंडिया ने कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, टीम इंडिया ने 34 में से 25 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केवल 6 मैचों में हार मिली. टीम इंडिया का एक मैच टाई हुआ और 2 मैचों का परिणाम नहीं मिला. भारतीय टीम का अमेरिका के खिलाफ बहुत अच्छा रिकॉर्ड है. यह बात अलग है कि दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच खेला गया है. वह भी पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. इस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीता था. भारत और अमेरिका के बीच होने वाले वर्ल्ड कप टी-20 के मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/sports/ से.
IND vs USA T20 LIVE Socre Updates: भारत ने अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन की जबरदस्त शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में USA को 29 रन से हराया. शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप स्टेज मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए, भारत ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 84 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए. जवाब में USA अपने तय ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ़ 132 रन ही बना सका और मैच हार गया.
IND vs USA T20 LIVE Socre Updates: अमेरिका को सातवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया है. उन्होंने मोहम्मद मोहसिन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया है. वह सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए. अब शैडली वान आए हैं.
IND vs USA T20 LIVE Socre Updates: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि संजू सैमसन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं जबकि बुमराह भी बीमार होने की वजह से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है.
IND vs USA T20 LIVE Socre Updates: इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
IND vs USA T20 LIVE Socre Updates: अमेरिका के साथ मुकाबले में भारतीय टीम की बैटिंग बहुत मजबूत है. अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा के अलावा रिंकू सिंह जैसे फिनिशर हैं.