Live

IND Vs SA LIVE Score Updates: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम, कैसी है पिच और क्या रहेगी प्लेइंग-11; यहां जानें सबकुछ

🕒 Updated: February 22, 2026 02:58:53 PM IST

India vs South Africa Live Score Updates | IND vs SA T20 World Cup 2026 Scorecard Live: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में रविवार (22 फरवरी, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक तरह से महामुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें शानदार खेल दिखा रही हैं. साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है. ऐसे में मुकाबला जोरदार होने की उम्मीद है. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ष 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच मुकाबला हुआ था. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना था.  अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों की मददगार होती है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर टी20 में 173 रन है. वैसे अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 दफा तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मुकाबले जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर टी20 में अहमदाबाद में 173 रन है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर माना जाता है कि यह गेंदबाजों के लिए मददगार होती थी. बल्लेबाजी शुरू होने के साथ ही जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो हो जाती है. इसके बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है. भारत और साउथ अफ्रीका अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय हैं. ऐसे में मुकाबला रोचक होने के आसार हैं.दोनों टीमों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़ रहें हमसे. 

टीम इंडिया रविवार (22 फरवरी, 2026) को अपने सुपर 8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.
टीम इंडिया रविवार (22 फरवरी, 2026) को अपने सुपर 8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.
India vs South Africa Live Score Updates | IND vs SA T20 World Cup 2026 Scorecard Live: टीम इंडिया रविवार (22 फरवरी, 2026) को अपने सुपर 8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.

Live Updates

  • 14:58 (IST) 22 Feb 2026

    IND Vs SA LIVE Score Updates:  क्या खेलेंगे अभिषेक शर्मा?

    IND Vs SA LIVE Score Updates:  टीम इंडिया टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिया है कि अभिषेक शर्मा इस मैच में खेलेंगे. उन्होंने कहा कि वह जब खेलेंगे तो विरोधियों के पास उनकी बैटिंग का जवाब नहीं होगा. उन्होंने यहां तक कहा कि अन्य बल्लेबाज उनके साथ हैं और जरूरत पड़ने पर हम साथ देंगे. 

  • 14:32 (IST) 22 Feb 2026

    IND Vs SA LIVE Score Updates: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

    IND Vs SA LIVE Score Updates:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मौसम को लेकर है. अहमदाबाद में आज आसमान बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. बारिश की संभावना शून्य है.

  • 14:17 (IST) 22 Feb 2026

    IND Vs SA LIVE Score Updates:  टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

    IND Vs SA LIVE Score Updates:साउथ अफ्रीका की टीम इस प्रकार हो सकती है. एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और मार्को यानसन.

  • 13:47 (IST) 22 Feb 2026

    IND Vs SA LIVE Score Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के मैच की पिच रिपोर्ट

    IND Vs SA LIVE Score Updates:  अहमदाबाज के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है. पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है. यहां  अच्छा उछाल होने की वजह से गेंद आसानी से बल्ले पर भी अच्छी आती है. बैटर के अलावा, तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है.

  • 13:40 (IST) 22 Feb 2026

    IND Vs SA LIVE Score Updates: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

    IND Vs SA LIVE Score Updates: भारतीय टीम इस प्रकार हो सकती है. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज.