IND vs NZ LIVE Score Updates | India vs New Zealand Final Live Score Updates | IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Scorecard Live: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (08 मार्च, 2026) को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. सुपर -8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से इकलौता मैच हारने वाली टीम इंडिया पूरी लय है, हालांकि, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती अपने कमजोर प्रदर्शन के चलते चर्चा में हैं. बावजूद इसके कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया लय में नजर आ रहा है. साथ ही मेजबान टीम को घरेलू दर्शकों का उत्साह भी मिलेगा. इसके साथ ही टीम इंडिया के पास एक और आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है. अगर भारत जीता को कई रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएंगे.न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. इससे पहले फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हारकर खिताब से दूर हो चुका है. ऐसे में उसके पास पहली बार टी-20 खिताब जीतने का मौका है. मैच बिना रुकावट के होने के आसार हैं, क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार मैच के दिन यानी 8 मार्च को न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. शाम के समय मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों को दिन की गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.T20I में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कुल 30 मैच हुए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 16 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में हासिल हुई है. टी20 विश्व कप की बात करें तो टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच हुए हैं, जिनमें तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है. इस हिसाब से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. यहां जानें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच को लेकर पल-पल की अपडेट.
IND vs NZ LIVE Score Updates: टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 16 मैचों में जीत टीम इंडिया को मिली है, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. विश्व कप की बात करें तो कुल तीन मैच खेले गए हैं, जिनमें सभी मैच न्यूजीलैंड ने जीतै हैं.
IND vs NZ LIVE Score Updates: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम,मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.
IND vs NZ LIVE Score Updates: भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.