IND vs NZ 2nd ODI Highlight| India vs New Zealand 2nd ODI Highlight: डैरिल मिचेल के नाबाद शतक और विल यंग और ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हरा दिया. भारत ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए, जिसमें केएल राहुल ने शतक लगाया. न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए, जिसमें मिचेल 117 गेंदों पर 131 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे. तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है.
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी करके मैच का रुख बदल दिया. यंग शतक से चूक गए और सात चौकों की मदद से 98 गेंदों पर 87 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया और मैच खत्म किया. फिलिप्स 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया.
भारतीय पारी की बात करें तो केएल राहुल की नाबाद सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 285 रनों का टारगेट दिया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया था. केएल राहुल ने 92 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए, जिससे भारत 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बना सका. राहुल के अलावा शुभमन गिल ने 56 रन बनाए, जबकि दूसरे बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए.
भारत के लिए, राहुल और गिल के अलावा, रवींद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विराट कोहली ने 23, नीतीश कुमार रेड्डी ने 20, श्रेयस अय्यर ने 8 और हर्षित राणा ने 2 रन बनाए. मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड के लिए, क्रिस्टन क्लार्क ने तीन विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन, ज़ैकरी फ़ूक्स, जेडन लेनोक्स और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया.
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
डेवन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हेय (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फॉल्क्स, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क
IND vs NZ Live Score: डेरिल मिशेल के नाबाद शतक और विल यंग और ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हरा दिया.
IND vs NZ Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा का यह ओवर भारत के लिए महंगा साबित हुआ, खासकर अंतिम गेंद पर लगे चौके ने कीवी टीम का काम बेहद आसान कर दिया है। इस ओवर से कुल 9 रन आए. शतकवीर डैरिल मिचेल अब पूरी तरह से बेखौफ होकर खेल रहे हैं, वे 118 रन (109 गेंद) पर पहुँच चुके हैं और मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी संभाल ली है. उनके साथ ग्लेन फिलिप्स 20 रन (18 गेंद) बनाकर बखूबी साथ निभा रहे हैं. न्यूज़ीलैंड अब जीत की दहलीज पर खड़ा है.
45 ओवर के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर 261/3
IND vs NZ Live Score: डैरिल मिचेल ने संयम के साथ खेलते हुए अपना शानदार शतक (101 रन, 98 गेंद) पूरा किया. मिचेल की यह पारी न्यूज़ीलैंड के लिए रीढ़ की हड्डी साबित हुई है, जिससे वे लक्ष्य के बेहद करीब पहुँच गए हैं। दूसरे छोर पर ग्लेन फिलिप्स 11 रन (11 गेंद) बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
42 ओवर के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर 235/3 है. न्यूज़ीलैंड को अब जीत के लिए आखिरी 8 ओवरों (48 गेंदों) में 50 रनों की जरूरत है.
IND vs NZ Live Score: पिछले ओवर में विकेट गिरने के बाद न्यूज़ीलैंड ने एक बार फिर रनों की गति बढ़ा दी है. कुलदीप यादव के इस ओवर से 10 रन आए. डैरिल मिचेल ने इस ओवर में एक शानदार चौका जड़ा और अब वे 96 रन (92 गेंद) पर पहुँच गए हैं. अपने शतक से महज 4 रन दूर. उनके साथ ग्लेन फिलिप्स ने आते ही आक्रामक रुख अपनाया है और 9 रन (5 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: भारत को जिस विकेट की सख्त तलाश थी, वह आखिरकार कुलदीप यादव ने दिला दी है. इस ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप ने जमे हुए बल्लेबाज विल यंग (87) को आउट कर 150 रनों से ज्यादा की विशाल साझेदारी का अंत कर दिया। इस सफलता से भारतीय खेमे में नई जान आ गई है.
न्यूजीलैंड को 66 बॉल में 68 रन की जरुरत