Live

IND vs ENG LIVE Score Updates: सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड से टक्कार आज, यहां जानें पिच, मौसम, प्लेइंग-11 और हेड टू हेड समेत अन्य डिटेल

🕒 Updated: March 5, 2026 01:54:41 PM IST

IND vs ENG LIVE Score Updates | India vs England 2nd  Semi Final Live Score Updates | IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi final Scorecard Live: आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार (06 मार्च, 2026) को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला होगा. यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से खिताब के लिए भिड़ेगी. टीम इंडिया और इंग्लैंड दोनों ही टीमें टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. जहां भारत ने दो बार वर्ल्ड कप जीता है तो इंग्लैंड सेमीफाइनल में जीती तो यह दूसरी बार होगा जब वह फाइनल में न्यूजीलैंड से टकराएगी. भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी. IND बनाम ENG T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार की शाम को भारतीय समय के अनुसार, 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे होगा. टीम इंडिया 17 जीत के साथ हेड-टू-हेड में सबसे आगे है, जबकि इंग्लैंड 12 मौकों पर टॉप पर रहा है. इस तरह टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.  टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप में 5 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें टीम इंडिया ने तीन बार जीत हासिल की है, जिसमें टूर्नामेंट 2022 एडिशन के सेमीफाइनल में जीत भी शामिल है. इंग्लैंड ने 20 ओवर के इस शोपीस में इंडिया को दो बार हराया है. 2022 में तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराकर उसका सफर खत्म किया था. मौसम की बात करें तो गुरुवार को मुंबई में गर्मी और उमस रहने की उम्मीद है. रात यानी मैच के दौरान तापमान 39 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा. मुंबई में बारिश की संभावना बहुत कम है और शाम को मौसम सूखा रहेगा. कुल मिलाकर मौसम से खेल में रुकावट आने की संभावना नहीं है, हालांकि गर्मी और उमस खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है. वहीं, इंडिया vs इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग पर देखने के लिए उपलब्ध होगा. भारत बनाम इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर भी किया जाएगा. 

T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगा. जो जीतेगा वह 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेगा.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगा. जो जीतेगा वह 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेगा.

IND vs ENG LIVE Score Updates | India vs England 2nd  Semi Final Live Score Updates | IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi final Scorecard Live:  T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगा. जो जीतेगा वह 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेगा.

Live Updates

  • 13:53 (IST) 05 Mar 2026

    IND vs ENG LIVE Score Updates:T20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    IND vs ENG LIVE Score Updates: सुपर-8 में वेस्टइंडीज को टीम इंडिया ने हराकर छठी बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले वर्ष 2007 में हुए पहले T20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद वर्ष 2014 में टीम इंडिया फाइनल में तो पहुंची, लेकिन श्रीलंका से हार गई. वहीं, 2016 और 2022 में भारत का सफर सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया था. वर्ष 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था और अब एक बार फिर टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 

  • 13:27 (IST) 05 Mar 2026

    IND vs ENG LIVE Score Updates:  कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल मैच?

    IND vs ENG LIVE Score Updates:  टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार (05, मार्च 2026) को होगा. मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे होगा, जिसके बाद शाम 7:00 बजे से मैच शुरू हो जाएगा.

  • 13:17 (IST) 05 Mar 2026