Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE : फरवरी महीने की शुरुआत ही मौसमी उतार-चढ़ाव के साथ हुई. 01 फरवरी को दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और कोहरे ने लोगों को परेशान किया. इसके बाद सोमवार और मंगलवार को भी कोहरा और ठंड लोगों के लिए मुसीबत बना रहा. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार (4 फरवरी, 2026) को लोगों की शुरुआत ठंड और कोहरे के साथ हुई. यूपी-हरियाणा समेत कई राज्यों में बुधवार सुबह छाए घने कोहरे से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ. एक ओर जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही तो अन्य राज्यों से आ रहीं ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वीकेंड तक यानी 6-7 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ कई राज्यों में एक्टिव रहेगा, जिसके चलते पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होगी और इसके असर से उत्तर भारत में कंपकंपी बढ़ेगी. IMD ने कई राज्यों में खासतौर से पर्वतीय इलाकों मे्ं हिमस्खन की चेतावनी है. इसके अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते अगले 2 दिनों के दौरान यानी वीकेंड तक मौसम खराब रहेगा. बारिश और बर्फबारी से मौसमी बदलाव होगा और ठंड में इजाफा होने के आसार है. उत्तर भारत में जहां ठंड से राहत नहीं मिल रही है उधर, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में बुधवार (4 फरवरी, 2026) बारिश का अलर्ट है. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है, जबकि इन इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है. दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें संभव हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है.
Today Weather Live Updates: एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है. इसके इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे ( 4 और 5 फरवरी, 2026) के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
Today Weather Live Updates: एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है. मौसम विभाग के मुतापबिक, इसके चलते 8 राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु) में आंधी-तूफान आ सकता है.
Today Weather Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. एनसीआर के शहरों का भी यही हाल है. पालम स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी घना कोहरा छाने के चलते कई फ्लाट्स का टाइम बदला गया है. आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। वीडियो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से है। pic.twitter.com/3sQMUv6BIs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
Today Weather Live Updates: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि बुधवार को सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर में घने कोहरे का यलो अलर्ट है.
Today Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी प्रभावित रही. वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.