Bigg Boss 19: तू-तू-मैं-मैं में लिमिट भूले अभिषेक बजाज, फरहाना से कह दी बड़ी बात! तान्या मित्तल ने नई तरह से झाड़ी रईसी

Bigg Boss Latest Episode: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक बजाज बहसबाजी में एक बार फिर लिमिट क्रॉस कर जाते हैं और फरहाना से एक बड़ी बात कह देते हैं. वहीं, तान्या मित्तल एक बार फिर अपनी रईसी झाड़ती नजर आती हैं.

Published by Prachi Tandon

Bigg Boss 19 Written Updates: बिग बॉस सीजन 19 में हर दिन ऑडियंस को बवाल और धमाल देखने के लिए मिल रहा है. बिग बॉस के घर में कैमरों के सामने कभी तान्या मित्तल (Tanya Mittal) अपनी रईसी झाड़ती नजर आती हैं, तो कभी फरहाना (Farhana Bhatt) की चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती रहती हैं. तो वहीं, अभिषेक बजाज भी गुस्से में कई बार लिमिट पार कर जाते हैं. कमाल की बात है कि बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में यह सब देखने के लिए मिला है. जी हां, कैप्टेंसी टास्क के बाद अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट में भयंकर तू-तू-मैं-मैं देखने को मिलती है. 

अभिषेक बजाज ने क्रॉस कर दी लिमिट!

बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के बाद अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अशनूर (Ashnoor Kaur) बैठकर बातें कर रहे होते हैं. तभी फरहाना आती हैं और अभिषेक को बर्तन धोने के लिए कहती हैं. इस बात के बाद अभिषेक अपना गुस्सा दिखाते हैं और दोनों के बीच बहसबाजी हो जाती है. अभिषेक और फरहाना की बहस में अशनूर भी कूद पड़ती हैं. झगड़ा इतना लंबा बढ़ जाता है कि अभिषेक अपनी लिमिट्स क्रॉस करते हुए फरहाना को नौकरानी भी कह देते हैं. 

Related Post

तान्या मित्तल ने फिर दिखाई अपनी रईसी

जीशान कादरी लेटेस्ट एपिसोड में तान्या (Tanya Mittal Bigg Boss) के इलेक्ट्रिक ब्रश पर कमेंट करते हैं कि इसमें खुद घूमने वाला फीचर नहीं है. तब तान्या जवाब में कहती हैं कि यहां वह खुद ब्रश पर पेस्ट लगा रही हैं, जो वह अपने घर पर नहीं करती हैं. इतना ही नहीं, अगले दिन की सुबह तान्या एक बार फिर गार्डन एरिया में नजर आती हैं. वहां तान्या, नीलम, शहबाज और जीशान बैठकर बातें करते हैं और मस्ती में कहते हैं कि तान्या को लग रहा है कि उसने जीशान और नीलम को अपने काम करवाने के लिए रखा है. इसके बाद तान्या अकेले बैठकर खुद से बातें करती हैं और रईसी झाड़ती नजर आती हैं कि उन्हें लड़ना इसलिए नहीं आता, क्योंकि इसके लिए भी उन्होंने अलग लोग रखे हैं. 

टूटेगी तान्या और अमल की दोस्ती?

तान्या मित्तल और अमल के बीच बिग बॉस के घर में एक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. हालांकि, यह केमेस्ट्री वन साइडेड है और वह भी तान्या की तरफ से. लेटेस्ट एपिसोड में रात के समय नेहल, फरहाना और अमल बैठकर बात करेंगे. यह नजारा तान्या को बुरा लग जाएगा और वह नीलम से अपने दिल की बात करते हुए कहेंगी कि वह अब अमल से दूरी रहेंगी. इतना ही नहीं, वह कहती हैं तान्या और उनकी दोस्ती खत्म.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026