Categories: मनोरंजन

वो सुपरस्टार जिसने हिला दी थी अमिताभ बच्चन की नींव, लगातार 14 हिट फिल्में देकर बॉलीवुड का बना ‘किंग’…आज करोड़ों का है मालिक

Chiranjeevi Untold Story: बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने फीस के मामले में बड़े-बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया था। वहीं साउथ में इस स्टार को मेगास्टार कह कर बुलाया जाता है। आज तक इस स्टार्स का बोलबाला है।

Published by Preeti Rajput
Chiranjeevi Untold Story: साउथ सिनेमा हो या हिंदी सिनेमा एक एक्टर ने दोनों इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। उसकी दहाड़ ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिे मजबूर कर दिया था। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे सफल फिल्म स्टार के रूप में सम्मानित भी किया जा चुका है। बड़े पर्दे पर इसे देख दर्शक झूमना शुरू कर देते थे। लेकिन जब इस एक्टर फिल्मी दुनियां को छोड़ कर राजनीति में आने की सोची तो वह इस मंच पर कुछ खास कमाल नहीं दिख पाए।

मेगास्टार चिरंजीवी का फिल्मी सफर

हम बात कर रहे हैं साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी की। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत आंध्र प्रदेश की जमीन से की। उन्होंने  ‘प्रजा राज्यम पार्टी’ (पीआरपी) की स्थापना की थी। बता दें कि ‘मेगास्टार चिरंजीवी’ का असली नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। यह नाम शायद ही किसी को पता होगा। चिरंजीवी ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सभी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1978 में ‘पुनाधिरल्लू’ से की थी। उन्हेंने नंदी अवॉर्ड, नौ फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ और एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। सात ही साल 2006 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

राजनीति में भी रखा कदम

चिरंजीवी ने 45 साल के सिनेमाई करियर में 156 फिल्में कीं, जिसमें 537 गाने किए हैं। उनका सफर पर्दे पर आज भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, चिरंजीवी के पिता कोनिडेला वेंकट राव एक कांस्टेबल थे। फिल्मों के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उनकी राजनीतिक सफर काफी छोटा और यादगर रहा है। उन्होंने नई पार्टी की स्थापना की और केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाला। फिर उन्होंने साल 2011 में अपनी पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि- यह फैसला आंध्र प्रदेश के लोगों के हित में लिया गया था। इसके बाद वह राज्यसभा के सदस्य भी बने। उन्होंने साल 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। वह साल 2014 तक इस पद पर रहे।

जानें कितना है एक्टर का नेटवर्थ ?

2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद चिरंजीवी का राजनीतिक करियर धीरे-धीरे खत्म होता चला गया। एक बार फिर से उन्होंने फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। उनके छोटे भाई पवन कल्याण ने भी अपनी राजनीतिक पार्टी ‘जनसेना’ बनाई। फिलहाल चिरंजीवी फिल्मों में ही कमाल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, चिरंजीवी की फीस उनके सफल समय में अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा था। बिग बी को 1 करोड़ फीस मिलती थी तो चिरंजीवी को 1.25 करोड़ एक फिल्म के लिए मिलते थे। उनका नेटवर्थ करीब 1650 करोड़ का है।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026