Categories: मनोरंजन

Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ होने जा रही फ्लॉप…लगातार घटती जा रही कमाई, 8वें दिन का कलेक्शन जान रह जाएंगे दंग

Coolie Box Office Collection Day 8: सिनेमाघरों में वॉर 2 और कुली एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। जानें गुरुवार को कौन सी किस पर भारी पड़ती नजर आई।

Published by Preeti Rajput
Coolie Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच जबरदस्त टक्कर जारी है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे संग रेस लगाते हुए आगे बढ़ती जा रही हैं। हालांकि ऋतिक की ‘वॉर 2’ पर रजनीकांत की कुली थोड़ा भारी पड़ते हुए दिख रही है। गुरूवार को दोनों फिल्मों के कलेक्शन कैसा रहा आईए जानते हैं यहां…

कुली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कुली लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। राजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने आठवें दिन गुरूवार 21 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। आठवें दिन गुरुवार को भी फिल्म ने अच्छे खासे आंकड़े हासिल किए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुली ने गुरूवार को 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपये करीब था। इस तरह से आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 229.75 करोड़ रुपये का हो चुका है।

वॉर 2 का कलेक्शन

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ की कमाई में दिन प्रतिदिन गिरावट देखने को मिलती जा रही है। इस फिल्म ने बुधवार को केवल 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन हासिल किया है। गुरूवार को यह कमाई और भी ज्यादा घट गई है। आठवें दिन गुरुवार को फिल्म सिर्फ 5 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 204.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्में कर रही कमाल का कलेक्शन

दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर रही हैं। इसके साथ छावा और सैयारा के बाद इन दोनों ही फिल्मों ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि दोनों ही फिल्मे काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। विक्की कौशल की छावा ने सिर्फ सात दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि सैयारा को इस आंकड़े को पार करने में 9 दिन का समय लगा था।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026