Ramayana Teaser : ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का दिव्य अवतार! रावण की झलक ने बढ़ाया उत्साह; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Ramayana Teaser: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा एक बार फिर बड़े पर्दे पर रामायण लेकर आ रहे हैं. आज इस फिल्म की टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में नजर आ रहे हैं. टीजर के बाद लोगों में उत्साह काफी बढ़ गया है.

Published by Preeti Rajput

Ramayana teaser review: फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. आज गुरूवार, 2 अप्रैल को फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है. जिसे देखने के बाद दर्शकों में उत्साह काफी बढ़ गया है. टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में नजर आ रहे हैं. इस शानदार लुक को देखने के बाद अब लोगों को इंतजार करना भारी पड़ रहा है. 

2 मिनट 38 सेकंड का टीजर

2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के लुक में नजर आए. टीजर में एक्टर कभी राजकुमार, कभी वनवासी, तो कभी राजा के रूप में नजर आए. लेकिन हर लुक में रणबीर काफी संयमित दिखाई दिए. रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

Related Post

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

पिछले साल देखने को मिली थी पहली झलक 

बता दें कि, इससे पिछले साल मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक दिखाई थी. हालांकि, तब किसी का लुक सामने नहीं आया था. केवल राम बने रणबीर और रावण के किरदार में यश के हल्की से झलक देखने को मिली थी. लेकिन इस बार प्रभु राम का पूरा लुक सामने आ चुका है. हालांकि, अभी भी फिल्म के बाकी किरदार रावण, सीता, हनुमान, लक्ष्मण के लुक आना बाकी है. जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. 

दो पार्ट में रिलीज हुई फिल्म

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्त (कैकयी) और अरुण गोविल (राजा दशरथ) का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

What is Raj Panchak: क्या होता है ‘राज पंचक’, जानें तिथी, समय और प्रभाव

What is Raj Panchak: इस साल 'राज पंचक' कब पड़ रहा है और ये क्या…

April 2, 2026

iPhone 18 Pro Leaks: भारत में कितने का मिलेगा iPhone 18 Pro Max,कीमत से लेकर बैटरी तक जानें सबकुछ

iPhone 18 Pro launch soon: Apple का क्रेज लोगों का खत्म नहीं होता है कि…

April 2, 2026

Today Bank Holiday: आज बैंक जाना है? 2 अप्रैल को बैंकिंग सेवाएं चालू हैं या नहीं; RBI कैलेंडर से करें कन्फर्म

Today Bank Holiday: देश के कई हिस्सों में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को…

April 2, 2026

LSG की हार के बाद ऋषभ पंत-संजीव गोयनका में तीखी बहस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: IPL 2026 में LSG को पहले मुकाबले में हार का सामना करना…

April 2, 2026