Delhi Weather Today Live: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड और ज़हरीले प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. गुरुवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन था, और औसत AQI 375 तक पहुँच गया, और अगले कुछ दिनों तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली–NCR ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहा है. गुरुवार को राजधानी में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बढ़कर 375 हो गया. अधिकतम तापमान में काफ़ी गिरावट देखी गई. घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी का स्तर कम हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम था. न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा था. वहीं दिल्ली के मौसम और प्रदूषण से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए आपको https://www.inkhabar.com/ से जुड़े रहना होगा.
दिल्ली सरकार ने कहा है कि ग्रैप-4 के तहत प्रदूषण नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में कमी दर्ज की गई है.
दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी है. दिल्ली आने वाले दिनों में एक बार फिर गैस चैंबर बन सकती है. पूर्वानुमान है कि 21 दिसंबर को प्रदूषण का स्तर 400 से ऊपर जा सकता है.
दिल्ली । संसद शीतकालीन सत्र 2025 की समाप्ति पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हम प्रदूषण पर चर्चा करना चाहते थे. विपक्ष ने इसकी मांग की थी. लेकिन, कांग्रेस ने कहा कि प्रदूषण जरूरी नहीं है और हंगामा किया. यह अफसोस की बात है. हम प्रदूषण पर पूरे दिन की चर्चा के लिए तैयार थे."
दिल्ली । कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "ये 'विंटर सेशन' नहीं प्रदूषण सेशन था. मैं हैरान हो गया कि कल सरकार की ओर से सदन में जवाब दिया जाता है कि प्रदूषण और फेफड़ों की क्षति के बीच में कोई रिश्ता नहीं है. प्रदूषण का फेफड़ों पर कोई असर नहीं है. ये आश्चर्यजनक बात है. ये कैसी सरकार है, किस दुनिया में रह रही है कि सारे तथ्यों को नकार रही है? हम चाहते थे कि लोकसभा और राज्यसभा में इस पर बहस हो ताकि हम रचनात्मक सुझाव दे सकें. दुर्भाग्य से, लोकसभा में ही सेशन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी गई. सरकार का यह बयान कि कांग्रेस की वजह से प्रदूषण पर चर्चा नहीं हो पाई, गलत है. मैं इसे पूरी तरह से खारिज करता हूं."
Delhi Weather Today Live: दिल्ली के कई हिस्सों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं. शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्तर पर बना हुआ है. आनंद विहार में 437, आरके पुरम में 436, विवेक विहार में 436, वज़ीरपुर में 404, रोहिणी में 396, अशोक विहार में 391 और चांदनी चौक में 386 का AQI रिकॉर्ड किया गया. अलीपुर, बुराड़ी क्रॉसिंग और DTU जैसे इलाकों में भी AQI लेवल 300 से ऊपर रहा. इससे साफ पता चलता है कि पूरी राजधानी और NCR क्षेत्र प्रदूषण की चादर में ढका हुआ है.