Delhi AQI Weather LIVE Today: जनवरी के दो हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन दिल्ली में ठंड का असर अब भी जारी है. 4 दिन से लगातार दिल्ली में ठंडी हवाओं ने कोहराम मचाया हुआ है. वहीं राजधानी दिल्ली के लोगों को शुक्रवार को धूप के कारण थोड़ी राहत मिली. लेकिन शनिवार सुबह फिर वही हाल. हालांकि, कई इलाकों में, दोपहर में धूप निकलने के बाद भी, ठंडी हवाओं की वजह से ठंड महसूस हो रही थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह आसमान में कोहरा छाया हुआ था, और लोगों को कड़ाके की ठंड लग रही थी. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले चार दिनों तक शीतलहर की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, विभाग ने घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 7 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, 17 से 20 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन 23 से 26 जनवरी के बीच ठंड का एक और दौर आने की संभावना है. वहीं अगर आपको दिल्ली के मौसम से जुड़ा कोई भी अपडेट जानना है तो वो आपको inkhabar की वेबसाइट पर बने रहने से मिलेगा.
Delhi AQI Weather LIVE Today: (IMD) के अनुसार, 17 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी तक भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं.
Delhi AQI Weather LIVE Today: दिल्ली घने स्मॉग की चादर में लिपटा हुआ है. AIIMS के पास ली गई ड्रोन फुटेज में शहर के ऊपर धुंध की एक घनी परत दिखाई दे रही है, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है. बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली-NCR में GRAP-III प्रतिबंध फिर से लागू कर दिए गए हैं. गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद समेत पूरे NCR क्षेत्र में हवा की क्वालिटी 'गंभीर' कैटेगरी में बनी हुई है.
#WATCH | Delhi: A thick layer of smog engulfs the national capital. Drone visuals from AIIMS.
— ANI (@ANI) January 17, 2026
Restrictions under GRAP-III have been reimposed in Delhi-NCR as the air quality deteriorates pic.twitter.com/lO2sgAJUm4
Delhi AQI Weather LIVE Today: दिल्ली-NCR में मौसम ठंडा है, लेकिन सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में सभी मौसम स्टेशनों ने सूखा मौसम दर्ज किया. दिन का अधिकतम तापमान 19.0°C से 22.5°C के बीच रहा. सफदरजंग और आयानगर में सबसे ज़्यादा तापमान 22.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.9°C और 3.1°C ज़्यादा है. वहीं, पालम में 19.0°C तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम (-0.4°C) है. लोधी रोड पर 21.6°C और रिज पर 21.0°C तापमान दर्ज किया गया, दोनों सामान्य से ज़्यादा हैं.
Delhi AQI Weather LIVE Today: दिल्ली में हालात और भी खराब दिखे. आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 तक पहुंच गया, जो बहुत चिंताजनक है. चांदनी चौक में AQI 435, पटपड़गंज में 440, नेहरू नगर में 425, पंजाबी बाग में 399, नॉर्थ कैंपस DU में 400, रोहिणी में 396, RK पुरम में 379, बवाना में 368, ओखला फेज-2 में 367, अलीपुर में 352, अशोक विहार में 391, आया नगर में 322, DTU में 353 और CRRI मथुरा रोड पर 308 रिकॉर्ड किया गया.
Delhi AQI Weather LIVE Today: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस समय खराब मौसम और प्रदूषण का गंभीर संकट छाया हुआ है. दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे, कड़ाके की ठंड और बिगड़ती हवा की क्वालिटी के 'ट्रिपल अटैक' का सामना कर रहा है, जिसके चलते एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज 3 की पाबंदियों को फिर से लागू कर दिया है.