Live

CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: सीएम नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ, यहां देखें कौन-कौन बने मंत्री?

🕒 Updated: November 20, 2025 02:29:32 PM IST

Bihar CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली है. उनके साथ कुल 26 विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है. इनमें श्रेयसी सिंह और रामकृपाल समेत कई विधायक हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं. वहीं, नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने शपथ ली. यहां देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट.

Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony
Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony

1. सम्राट चौधरी
2. विजय सिन्हा
3. विजय चौधरी
4. बिजेंद्र प्रसाद यादव
5. श्रवण कुमार
6. मंगल पांडेय
7. दिलीप जायसवाल
8. अशोक चौधरी
9. लेशी सिंह
10. मदन सहनी
11. नितिन नवीन
12. रामकृपाल यादव
13. संतोष सुमन
14. सुनील कुमार
15. मोहम्मद जमा खान
16. संजय सिंह टाइगर
17. अरुण शंकर प्रसाद
18. सुरेंद्र मेहता
19. नारायण प्रसाद
20. रमा निषाद
21. लखेंद्र कुमार रौशन
22. श्रेयसी सिंह
23. प्रमोद कुमार
24. संजय कुमार
25. संजय कुमार सिंह
26. दीपक प्रकाश

यहां पर बता दें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, चिराग पासवान के अलावा बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एन चंद्रबाबू नायडू और एकनाथ शिंदे जैसे सहयोगी इस समारोह में शामिल होंगे.

Bihar CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में आज एनडीए की सरकार का शपथ ग्रहण है. नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. वहीं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.

Live Updates

  • 14:18 (IST) 20 Nov 2025

    CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: सीएम नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ

    बिहार चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली NDA के दिग्गज नेता नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. सीएम नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी का नाम भी शामिल है. 

  • 12:54 (IST) 20 Nov 2025

    पीएम मोदी ने इस तरह किया लोगों का शुक्रिया अदा

    पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया.

  • 12:48 (IST) 20 Nov 2025

    बिहार में महाजगंलराज चल रहा था- अजय राय

    वाराणसी, उत्तर प्रदेश: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. चुनाव के समय मैं वहां (बिहार) गया था. वहां बेरोजगारी अपने चरम पर थी. वहां महाजगंलराज चल रहा था. मैं कहना चाहूंगा कि नौजवानों को नौकरी दीजिए. यह मेरी मुख्यमंत्री से मांग है."

  • 12:01 (IST) 20 Nov 2025

    श्रेयसी सिंह ने शपथ ग्रहण किया

    लखींद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, दीपक कुमार, संजय कुमार सिंह और मनोज कुमार ने शपथ ग्रहण किया.

  • 11:58 (IST) 20 Nov 2025

    जमा खान ने शपथ ग्रहण किया

    मंत्री के रूप में जमा खान, संजय टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, संजय कुमार और सुरेंद्र मेहता ने शपथ ग्रहण किया.