Live

Weather Today Live Updates: कश्मीर से दिल्ली तक बदला मौसम का मिजाज, 8 फ्लाइट्स प्रभावित; कोहरे ने धीमी की 30 ट्रेनों की रफ्तार

🕒 Updated: January 27, 2026 03:56:22 PM IST

Weather Today Live Updates: जनवरी, 2026 समाप्त होने को है, लेकिन भीषण ठंड का असर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक नया और ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होन रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत में एक बार फिर कड़ाके की ठंड में इजाफा होने वाला है. पश्विमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश के 13 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है. कई राज्यों में ठंड होने से न्यूनमत तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट नजर आ सकती है. इसका मतलब वीकेंड तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आने वाला है. इसके प्रभाव से देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, ) के अलावा राजधानी लखनऊ, कानपुर और उन्नाव समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. यह बारिश तापमान में गिरावट भी लाएगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है. सोमवार (26 जनवरी, 2026) को भी गणतंत्र दिवस समारोह के दिन कड़ाके की ठंड रही. पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार (27, जनवरी, 2026) के लिए मौसम विभाग की ओर से राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली की बात करें तो बादल छाए रहने और बारिश के पूर्वानुमान के चलते मंगलवार को दिन में ठंड पड़ने की आशंका है. इसकी वजह है कि अधिकतम तापमान में और गिरावट आना.

Weather Today Live Updates: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है
Weather Today Live Updates: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है

Weather Today Live Updates: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है, इसके चलते मंगलवार (27 जनवरी, 2026) को कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट है.

Live Updates

  • 15:56 (IST) 27 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: महाराष्ट्र में बुधवार को तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव

    Weather Today Live Updates: महाराष्ट्र में भी अगले 12 से 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा. इसके बाद के 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम होने के आसार हैं. अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान स्थिर हो जाएगा. 

  • 15:28 (IST) 27 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: बिहार में 28 जनवरी को हो सकती है बारिश

    Weather Today Live Updates: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बिहार पर भी पड़ रहा है. बुधवार (28 जनवरी, 2026) को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना IMD की ओर से जताई गई है. बुधवार को न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.

  • 15:22 (IST) 27 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की चेतावनी

    Weather Today Live Updates: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल चुका है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से बुधवार (28 जनवरी, 2026) को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके चलते ठंड में इजाफा होगा, लेकिन गुरुवार की शाम से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है. 

  • 14:14 (IST) 27 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज

    Weather Today Live Updates: बदले मौसम के मिजाज के चलते मध्य प्रदेश में भी बुधवार (28 जनवरी, 2026) को गरज के साथ छिटपुट हल्की वर्षा हो सकती है, वहीं, 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के भी कुछ इलाकों में भी ऐसे ही मौसम की स्थिति बनने के संकेत हैं. 

  • 13:48 (IST) 27 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक शीतलहर चलने का अलर्ट

    Weather Today Live Updates: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (27 जनवरी, 2026) को राज्य के कुछ इलाकों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी हुई है. वहीं, गुरुवार (29) से शनिवार (31 जनवरी) के बीच कहीं-कहीं शीत लहर चलने के आसार हैं. इसके अलावा, 28 से 31 जनवरी के दौरान सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छा सकता है.