• Home>
  • Gallery»
  • हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी?

हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी?

Meaning of Moles on different body parts: ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर अलग-अलग जगह पर मौजूद तिलों का अलग-अलग मतलब होता है. यह तिल व्यक्ति के भाग्य, स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं. आइए, यहां जानते हैं शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल का क्या मतलब होता है. 

By: Prachi Tandon | Published: October 8, 2025 4:42:50 PM IST

हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी? - Photo Gallery
1/8

शरीर के खास अंगों पर तिल होना शुभ

सामुद्रिक शास्त्र में तिल के आकार, रंग और जगह के आधार पर उनका मतलब बताया गया है. वहीं, ज्योतिष शास्त्र में भी तिल को भाग्य की निशानी माना गया है. कहा जाता है कि शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल होना शुभ और राजयोग की निशानी होता है. आइए, यहां जानते हैं शरीर में किस जगह तिल होना शुभ माना गया है.

हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी? - Photo Gallery
2/8

भौहों पर तिल

भौहों के बीच या आस-पास तिल वाले लोग किस्मत के धनी होती हैं. इन्हें धन-धान्य कमाने में मुश्किल नहीं होती है. इतना ही नहीं, यह बुद्धि से भी संपन्न माने जाते हैं.

हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी? - Photo Gallery
3/8

हाथ पर तिल

दाहिने हाथ पर जिन लोगों के तिल होता है ऐसे लोगों को कारोबार में सक्सेस मिलती है. साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है. अगर कोई समस्या आ भी जाए तो यह उससे जल्द ही निकल आते हैं. वहीं, बाएं हाथ की कलाई पर तिल वाले लोगों को प्रभावशाली माना जाता है.

हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी? - Photo Gallery
4/8

नाक पर तिल

नाक के बीच में तिल है तो यह खुशहाली की निशानी है. वहीं, अगर तिल दाईं तरफ है तो खूबसूरती और संतान के सुख से संबंधित होता है. इसके अलावा बाईं और तिल होना रिश्तों में प्यार से जुड़ा माना जाता है.

हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी? - Photo Gallery
5/8

आंख पर तिल

आंख के बाहरी हिस्से पर तिल होना राजयोग की निशानी माना जाता है. ऐसे लोगों के दोस्त भी बहुत होते हैं, जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं.

हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी? - Photo Gallery
6/8

कान पर तिल

जिन लोगों के कान पर तिल होता है वह लकी माने जाते हैं. इनका जीवन आराम में कटता है और इन्हें बहुत ज्यादा स्ट्रगल के बिना सक्सेस हासिल हो सकती है.

हाथ, नाक-आंख या शरीर के कौन-से हिस्से पर तिल होना है शुभ और राजयोग की निशानी? - Photo Gallery
7/8

माथे पर तिल

ज्योतिष और समुद्रशास्त्र के अनुसार, अगर आपके माथे या फोरहेड पर तिल है तो आप एक कॉन्फिडेंट शख्स हैं. माथे पर तिल वाले लोग अपनी कोशिशों से मुश्किल रास्तों को भी आसान बना लेते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
8/8

Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.