• Home>
  • Gallery»
  • Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट

Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट

Lata Mangeshkar Party Songs: लता मंगेशकर और हेलेन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार डांस नंबर दिए। मेरा नाम चिन चिन चू, पिया तू अब तो आ जा, ओ हसीना ज़ुल्फों वाली और हॉटों में ऐसी बात जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। लता जी की सुरीली आवाज और हेलेन की अदाओं ने इन गीतों को हमेशा के लिए अमर बना दिया।


By: Ananya verma | Published: September 8, 2025 2:07:03 PM IST

Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट - Photo Gallery
1/7

हॉटों में ऐसी बात (Jewel Thief, 1967)

लता मंगेशकर की आवाज और हेलेन की अदाओं से सजा एक आइकॉनिक डांस नंबर है। एस.डी. बर्मन के संगीत से बना यह गाना 60 के दशक का सुपरहिट पार्टी सॉन्ग माना जाता है। हेलेन की ग्लैमरस परफॉर्मेंस और लता जी की जादुई आवाज ने इसे हमेशा के लिए क्लासिक बना दिया।

Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट - Photo Gallery
2/7

पिया तू अब तो आ जा (Caravan, 1971)

हेलेन का सबसे मशहूर कैबरे गाना है, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से अमर बना दिया। आर.डी. बर्मन के धुनों पर सजा यह गाना आज भी पार्टियों और डांस फ्लोर पर जोश भर देता है। हेलेन की परफॉर्मेंस और लता जी की आवाज ने इसे evergreen हिट बना दिया।

Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट - Photo Gallery
3/7

ओ हसीना ज़ुल्फों वाली (Teesri Manzil, 1966)

शम्मी कपूर और हेलेन पर फिल्माया गया एक जोशीला और मस्ती से भरा डांस नंबर है। इस गाने को मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया। आर.डी. बर्मन के संगीत और दोनों गायकों की जुगलबंदी ने इसे हमेशा के लिए सुपरहिट और क्लासिक बना दिया।

Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट - Photo Gallery
4/7

बिंदिया चमकेगी (Do Raaste, 1969)

ये फेस्टिव गानो में से एक है, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से खास बना दिया। मनमोहन देसाई की इस फिल्म में गाने की नजाकत और आकर्षक धुन ने इसे दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। आज भी यह गाना शादियों और त्योहारों में खूब बजाया जाता है।

Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट - Photo Gallery
5/7

मेरा नाम चिन चिन चू (Howrah Bridge, 1958)

ये गाना लता मंगेशकर की आवाज और हेलेन के डांस का शानदार मेल है। ओ.पी. नैयर के संगीत से सजा यह गाना अपनी अनोखी धुन और जोशीले अंदाज के कारण सुपरहिट हुआ। हेलेन की अदाओं और लता जी की जादुई आवाज़ ने इसे एक सदाबहार डांस नंबर बना दिया।

Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट - Photo Gallery
6/7

ओ मेरे सोना रे (Teesri Manzil, 1966)

ये गाना डांस और रोमांस का शानदार मेल है। इस गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाजो से सजाया। शम्मी कपूर और आशा पारेख पर फिल्माया गया यह गीत आर.डी. बर्मन की धुनों के साथ आज भी दर्शकों का पसंदीदा है और सदाबहार हिट माना जाता है।

Lata Mangeshkar की आवाज और Helen के जलवा, इन दोनों की सदाबहार जोड़ी ने बनाया डांस फ्लोर को हिट - Photo Gallery
7/7

Disclaimer

यह जानकारी केवल पढ़ने और समझने के लिए है। किसी भी काम या फैसले के लिए हमेशा विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।