स्टील के बर्तनों में न रखें ये चीजे, वरना घुल जायेगा खाने में जहर!
स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल हर एक घर में होना आम बात होती है क्योंकि यह सबसे ज्यादा सस्ते होते हैं टिकाऊ होते हैं, इनको साफ करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है लेकिन आप यह कुछ बातें नहीं जानते हैं कि स्टील के बर्तनों में कुछ खाने की चीज रखने से वह थोड़े ही समय के बाद जहर बन सकती हैं। इसका कारण यह होता है कि कुछ खाने की चीज स्टील के बर्तनों के साथ में एसिडिक और केमिकल रिएक्शन करती है। जो हमारी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचता है।
टमाटर की ग्रेवी
स्टील के बर्तनों में हमें टमाटर की ग्रेवी रखने से बचना चाहिए क्योंकि उसका एसिड स्टील के साथ रिएक्ट कर सकता है।
नींबू का रस
नींबू के रस में बहुत ज्यादा एसिड होता है जिसके कारण अगर हम इसको काफी लंबे समय तक स्टील के बर्तनो में में रख दे, तो यह मेटल के साथ रिएक्ट करता है जो की हमारे लिए खतरनाक हो सकता हैं।
सिरका
सिरके में कुछ ऐसे एसिड मौजूद होते हैं जिसके कारण अगर हम उनको स्टील से बनी चीज में रख दे तो वह केमिकल रिएक्शन करता है जिसके कारण शरीर में टॉक्सिंन का खतरा बढ़ सकता है।
इमली की चटनी
इमली की चटनी में हाई एसिड होता है जिससे वह स्टील के साथ मिलकर हमारे खाने के स्वाद को काफी हद तक बिगाड़ देता है और हमारी हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है।
दही या छाछ
दही या छाछ को हमें स्टील के बर्तन में रखने से बचना चाहिए क्योंकि यह मेटल के साथ मिलकर रिएक्शन करता है हमें हमेशा दही को कांच या मिट्टी के बर्तनों में रखना चाहिए।
टमाटर का सूप
टमाटर के सूप को हमें लंबे समय तक स्टील के बर्तनों में नहीं रखना चाहिए और उसमें पकाना भी नहीं चाहिए क्योंकि उसने मैटेलिक टॉक्सिन बन जाते हैं जो हमारे शरीर को काफी हद तक नुकसान पहुंचाते हैं।
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.