Akshaya Tritiya 2026: 100 साल बाद आया सुनहरा मौका! अक्षय तृतीया पर इन राशियों पर होगी धन वर्षा
Akshaya Tritiya 2026: इस साल अक्षय तृतीया पर चंद्रमा और सूर्य दोनों अपनी उच्च राशि में रहने वाले हैं. इसी कारण इस दिन का महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है. खास बात तो यह है कि अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग, मालव्य योग और अक्षय योग बन रहा है.
100 साल बाद अक्षय योग
अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को अक्षय योग बनने जा रहा है. इस दिन 100 साल बाद ग्रह और नक्षत्र की यह शुभ स्थिति बन रही है. ऐसे में कई राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है.
मेष राशि
अक्षय तृतीया का यह शुभ समय मेष राशि वालों के लिए काफी बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है. गजकेसरी योग के शुभ असर से करियर में सफलता के योग बन रहे हैं. साथ ही नई नौकरी मिलने की भी संभावना है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके काम से लोग प्रभावित होंगे. बिजनेस करने वालों को नया क्लाइंट मिलने की उम्मीद है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी शुभ होने वाला है. यह दिन सपनों को साकार करने वाला साबित हो सकता है. इस दिन घर खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है. कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग खूब पैसा कमाएंगे. नौकरी में प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ने की उम्मीद है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं. अक्षय योग से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती है. साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी के योग भी हैं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया शुभ संकेत लेकर आने वाली है. घर या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान भी सफल हो सकता है. लोग आपकी बातों की सराहनें करें. साथ ही समाज में छवि भी निखरेगी.