Meaning of Swaha: हवन करते समय “स्वाहा” बोलने की परंपरा क्यों है, जानिए धार्मिक महत्व और रहस्य
हवन-यज्ञ की प्राचीन परंपरा
सनातन धर्म में हवन-यज्ञ का विशेष महत्व है, यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और आज भी मंदिरों व घरों में धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा है.
घर और मंदिरों में हवन क्यों किया जाता है?
पूजा-पाठ के बाद हवन करना शुभ माना जाता है, इससे वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.
हवन को क्यों माना जाता है शुद्धिकरण?
मान्यता है कि हवन से आसपास की नकारात्मक शक्तियां समाप्त होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
हवन में आहुति देने की परंपरा
हवन कुंड में घी, जड़ी-बूटियां और अन्य सामग्री स्वाहा बोलकर अर्पित की जाती है, जिसे देवताओं तक पहुंचने का माध्यम माना जाता है.
‘स्वाहा’ शब्द का धार्मिक अर्थ
‘स्वाहा’ का अर्थ है समर्पण और अर्पण, यानी जो भी आहुति दी जा रही है उसे पूर्ण श्रद्धा के साथ देवताओं को समर्पित करना.
वेदों और पुराणों में उल्लेख
ऋग्वेद, श्रीमद्भागवत गीता और शिव पुराण में हवन और ‘स्वाहा’ के महत्व का विस्तार से वर्णन मिलता है.
स्वाहा और अग्निदेव का संबंध
पौराणिक कथाओं के अनुसार स्वाहा अग्निदेव की पत्नी हैं, इसलिए उनके नाम का उच्चारण करके आहुति दी जाती है.
हवन क्यों माना जाता है सफल?
मान्यता है कि जब तक आहुति अग्नि के माध्यम से देवताओं तक नहीं पहुंचती, तब तक हवन पूर्ण नहीं माना जाता. हवन केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं बल्कि त्याग, समर्पण और शुद्धता का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.