Sticker fruits: भूलकर भी न खाएं स्टिकर वाले फल, शरीर में पहुंचा रहे हैं खतरनाक केमिकल…जानिए कैसे करें बचाव
फल और सब्जियां
फल और सब्जियां हमारी रोजमर्रा की डाइट का अहम हिस्सा हैं, इन्हें हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आप इन्हें सही तरीके से साफ कर रहे हैं?
स्टिकर पर छिपा खतरा
बाजार से आने वाले कई फलों और सब्जियों पर स्टिकर लगे होते हैं, जिन्हें लोग बिना हटाए ही खा लेते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
एफएसएसएआई की चेतावनी
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, स्टिकर लगे फलों को बिना सही सफाई के खाना सुरक्षित नहीं है, क्योंकि इनमें केमिकल और गोंद हो सकता है.
स्टिकर का गोंद क्यों खतरनाक है?
इन स्टिकरों में इस्तेमाल होने वाला गोंद सिंथेटिक हो सकता है, जो पेट में जाकर पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और हल्की-फुल्की बीमारियों का कारण बन सकता है.
स्टिकर जरूर हटाएं
सबसे पहले फल या सब्जी पर लगा स्टिकर पूरी तरह से हटा देना चाहिए, इसे भूलकर भी खाने के साथ नहीं निगलना चाहिए.
सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं
FSSAI के अनुसार केवल पानी से धोना पर्याप्त नहीं है, फलों और सब्जियों को सही तरीके से साफ करना जरूरी है ताकि हानिकारक तत्व हट सकें.
नमक या बेकिंग सोडा का उपाय
पानी में थोड़ा नमक, सिरका या बेकिंग सोडा मिलाकर धोने से फलों और सब्जियों की सतह पर मौजूद रसायन और गंदगी आसानी से हट जाती है.