आखिर क्यों बिछाई जाती है होटल में सफेद चादर? जानें इसके पीछे छिपा बड़ा राज़
Hotel Bedsheets: आप किसी भी होटल के कमरे में जाएं, वहां आपको एक चीज हमेशा कॉमन दिखेगी. हर होटल के कमरे में सफेद और साफ चादरें बेड पर बिछाई जाती हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि हर होटल में केवल सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है?
होटलों में सफेद चादर
होटलों में सफेद चादर के पीछे का कारण है कि इनसे साफ-सफाई नजर आती है. सफेद कपड़े पर कोई दाग या गंदगी तुरंत नजर आ जाती है. जिससे मेहमानों को भरोसा हो जाता है कि चादरें ठीक तरह से धोई गई हैं.
देखभाल करना आसान
रंगीन और प्रिटेड चादरों के मुकाबले सफेद चादर की देखभाल करना काफी आसान होता है. चादरों को एक साथ तेज डिटर्जेंट और ब्लीच का इस्तेमाल कर धो सकते हैं. वो भी बिना इस चिंता के कि उनका रंग फीका पड़ जाएगा.
सुकून और पवित्रता का प्रतीक
सफेद रंग शांति, सुकून और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. जो मन को हमेशा सुकून देता है. इससे मेहमानों को दिन भर की थकान के बाद आराम मिलने में मदद मिलती है.
कैसे हुई शुरुआत?
1990 के दशक में वेस्टिन होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने इसकी शुरूआत की थी. उनके हेवनली बेड के विचार ने दिखाया था कि सफेद चादर कमरों को ज्यादा ताजा और साफ बनाती है.
व्यवस्थित बनाए रखना
होटलों का लक्ष्य सभी कमरों एक जैसा और पूरी तरह से व्यवस्थित बनाए रखना है. सफेद चादर, तोलिए और बाथरोब से एक थीम तैयार की जाती है. जो काफी साफ और व्यवस्थित नजर आती है.
सफेद चादर की देखभाल
सफेद चादर की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन यह काफी किफायती होता है. क्योंकि ब्लीच कर उन्हें साफ किया जा सकता है, वो भी रंग खराब होने की चिंता किए बिना.