Asha Bhosle songs: ‘पिया तू अब तो आजा’ से ‘दम मारो दम’ तक, आशा भोसले के 10 आइकॉनिक गाने
Asha Bhosle songs: आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी सदाबहार माने जाते हैं. ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे गानों ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. उनकी खासियत यह रही कि उन्होंने हर जॉनर में खुद को ढाला और हर गाने में नई ऊर्जा और भावनाएं भरीं. यही वजह है कि उनके गाने आज भी रेट्रो से लेकर मॉडर्न प्लेलिस्ट तक में शामिल रहते हैं.
अलविदा आशा भोसले
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. उनकी आवाज हमेशा करोड़ों दिलों में जिंदा रहेगी.
पिया तू अब तो आजा
पिया तू अब तो आजा आशा भोसले का सबसे चर्चित कैबरे सॉन्ग माना जाता है. इस गाने में उनकी एनर्जी, एक्सप्रेशन और वॉइस मॉड्यूलेशन ने इसे बॉलीवुड के सबसे यादगार गानों में शामिल कर दिया.
दिल चीज क्या है
दिल चीज क्या है में आशा भोसले की आवाज की नजाकत और शास्त्रीय पकड़ साफ नजर आती है. यह गाना आज भी गजल प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखता है.
एक मैं और एक तू
एक मैं और एक तू एक ऐसा गाना है जिसमें आशा भोसले की चंचलता और जीवंतता झलकती है. यह गाना युवाओं के बीच आज भी काफी लोकप्रिय है.
हंगामा हो गया
हंगामा हो गया अपनी मस्ती भरी धुन और आशा जी की एनर्जेटिक आवाज के कारण यह गाना हर पार्टी की जान बन चुका है.
रात बाकी बात बाकी
रात बाकी बात बाकी 80 के दशक का यह सुपरहिट गाना आज भी डिस्को और रेट्रो प्लेलिस्ट का फेवरेट बना हुआ है.
चुरा लिया है तुमने जो दिल को
चुरा लिया है तुमने जो दिल को इस गाने में आशा भोसले की मधुर आवाज ने प्यार की भावना को बेहद खूबसूरती से पेश किया है.
जवानी जानेमन
जवानी जानेमन इस गाने में आशा भोसले ने एक स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज पेश किया, जो आज भी ट्रेंडसेटर माना जाता है.
प्यार करने वाले
प्यार करने वाले इस गाने में उनकी आवाज की गहराई और इमोशन श्रोताओं को सीधे दिल तक छूते हैं.
दम मारो दम
दम मारो दम यह गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि एक दौर की पहचान बन गया. आशा भोसले की अनोखी शैली ने इसे अमर बना दिया.
इन आंखों की मस्ती
इन आंखों की मस्ती इस गाने में उनकी आवाज की मिठास और ठहराव श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है.
मेरा कुछ सामान
मेरा कुछ सामान इस गीत में आशा भोसले ने अपनी आवाज के जरिए जज्बातों को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि यह गाना एक अलग ही एहसास छोड़ जाता है.