Petrol-Diesel Price Today: क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है. दोनों देशों के लीडर्स पाकिस्तान में शांति वार्ता के लिए जुटे हुए हैं. सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. अमेरिकी क्रूड ऑयल के दाम 96.57 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं. वहीं खाड़ी देशों का कच्चा तेल 95.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है.
रविवार को पेट्रोल और डीजल का रेट
आईओसीएल के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह कीमतें अपडेट कर देती हैं. कीमतों को ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतों और करेंसी एक्सचेंज के आधार पर तय किया जाता है.
पेट्रोल का रेट
नई दिल्ली 94.77, मुंबई 103.54, कोलकाता 105.45, चेन्नई 101.06, अहमदाबाद 94.84, बेंगलुरु 102.92, हैदराबाद 107.50, जयपुर 104.86, लखनऊ 94.84, पुणे 104.36, चंडीगढ़ 94.30, इंदौर 106.55,
डीजल का रेट
नई दिल्ली 87.67, मुंबई 90.03, कोलकाता 92.02, चेन्नई 92.61, अहमदाबाद 90.51, बेंगलुरु 90.99, हैदराबाद 95.70, जयपुर 90.34, लखनऊ 87.98, पुणे 90.88, चंडीगढ़ 82.45, इंदौर 91.94
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उथल पुथल
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण इन दिनों इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस संकट ने तेल की शिपमेंट में संभावित रुकावटों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. यहां से ग्लोबल ऑयल सप्लाई का लगभग 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है. लेकिन भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतें स्थिर रहेंगी.
शहरों में कीमतें अलग-अलग क्यों?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मई 2022 से बदली नहीं है. हालांकि, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों नें टैक्स में कटौती की थी. हर राज्य की सरकार टैक्स अलग-अलग लगाती हैं, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग होती हैं.
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें
इंडियन ऑयल के XP100 पेट्रोल की कीमत में 1 अप्रैल को भारी बढ़ोतरी की गई. यह भारत का 100-ऑक्टेन वाला प्रीमियम ईंधन है. इसकी कीमत 11 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 149 रुपए से 160 रुपए कर दी गई है. लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है. प्रीमियम डीजल वैरिएंट Xtra Green की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है. यह 92.99 रुपए प्रति लीटर की कीमत हो गया है.
रेगुलर फ्यूल की कीमतें भी बढ़ेंगी?
फिलहाल तेल कंपनियां महंगाई की चिंताओं के कारण रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने से बच रही हैं. लेकिन ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज़ी से बढ़ोतरी के कारण BPCL, HPCL और IOCL जैसी कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है.