स्वाद भी, सेहत भी! गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें
Best Cooling Foods In Summer : गर्मी में हेल्दी रहने के लिए शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. गर्म हवा, धूप, पसीने जैसी समस्याओं से बचने के लिए सभी लोग अपने पहनावे में बदलाव करते हैं. इसके अलावा खाने की चीजों में भी बदलाव करने की जरूरत होती है. आइए ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जो स्वादिष्ट के साथ-सात सीजन में पेट को भी ठंडा रखती है.
पेट को ठंडा रखेगा बेल
गर्मी के दिनों में बेल को डाइट में शामिल करना चाहिए. इसकी तासीर काफी ठंडी होती है. साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है. आप बेल के पल्प को सीधा भी खा सकते हैं और इसका शरबत भी बनाया जा सकता है.
सत्तू को करें डाइट में शामिल
गर्मी के दिनों में सत्तू बेस्ट साबित होता है. यह पेट को ठंडा रखने के साथ एनर्जी भी देता है. क्योंकि प्रोटीन इसमें भरपूर मात्रा में होता है. यह मसल्स की ताकत को भी बढ़ाने में मदद करता है. बिहार में सत्तू का चटपटा शरबत गर्मी में खूब पिया जाता है.
सब्जा के सीड्स
गर्मी में पेट को ठंडा रखने और डाइजेशन को ठीक रखने के लिे सब्जा सीड्य कमाल के साबित होते हैं. यह एकदम ठंडी तासीर के बीज होते हैं. इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अब इन सीड्स को पानी में मिलाकर पी सकते हैं.
पुदीना रिफ्रेशिंग फील
गर्मी के दिनों में पुदीना तुरंत फ्रेश फील देता है. आप पुदीना को रायते में एड कर सकते हैं. इसको छाछ में मिलाकर भी पिया जा सकता है. सलाद की ड्रेसिंग में भी पुदीना का इस्तेमाल किया जाता है. पुदीना का चटनी भी काफी मजेदार होती है.
तरबूज पानी से भरपूर
तरबूज में कई पोषक तत्वों का खजाना पाया जाता है. इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है और इसकी तासीर भी ठंडी होती है. इसलिए शरीर को ठंडा रखने के साथ हाइड्रेट भी रखता है.
सौंफ का करें सेवन
गर्मी में अपने डाइजेशन को ठीक रखने और शरीर को ठंडा रहना है, तो सौंफ एकदम सही ऑप्शन है. इसके छोटे बीज पोषण का खजाना होते हैं. आप खाने के बाद थोड़ी देर सौंफ चबा सकते हैं. मॉर्निंग में सौंफ का पानी पिएं और सौंफ का शरबत भी रिफ्रेशिंग होता है.