• Home>
  • Gallery»
  • Coconuts Banned In Flights: प्लेन में इस फल पर लगा है बैन! सफर में नहीं ले जा सकते साथ; जान लें ये जरूरी नियम

Coconuts Banned In Flights: प्लेन में इस फल पर लगा है बैन! सफर में नहीं ले जा सकते साथ; जान लें ये जरूरी नियम

Coconuts Banned In Flights: हवाई यात्रा के अपने कई नियम होते हैं. इनमें धार वाले सामान, लिक्विड और ज्वलनशील चीजें ले जाने पर पूरी तरह से बैन है. लेकिन कुछ ऐसे भी नियम है, जो सुनने में बेहद अजीब लगते हैं. नारियल ले जाने पर रोक इन्हीं नियमों में से एक है. नारियल धार्मिक कामों, खाने और रोजमर्रा की जरूरतों में इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि इसे फ्लाइट में आखिर क्यों नहीं ले जा सकते?

By: Preeti Rajput | Published: March 29, 2026 3:30:35 PM IST

Coconuts Banned In Flights: प्लेन में इस फल पर लगा है बैन! सफर में नहीं ले जा सकते साथ; जान लें ये जरूरी नियम - Photo Gallery
1/6

क्यों लगा है बैन?

नारियल देखने में काफी साधारण लगता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फ्लाइट में नारियल ले जाने से कई तरह के जोखिम पैदा हो सकते हैं. इसमें मौजूद तेल और सूखा नारियल, जिसे कोप्रा भी कहा जाता है. तेल के मात्रा अधिक होने से यह ज्वलनशील हो सकता है. अगर यह गर्मी या चिंगारी के संपर्क में आ जाए, तो आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

Coconuts Banned In Flights: प्लेन में इस फल पर लगा है बैन! सफर में नहीं ले जा सकते साथ; जान लें ये जरूरी नियम - Photo Gallery
2/6

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के सुरक्षा मानकों के नियमों के मुताबिक, ऐसे पदार्थ जो खुद गर्म होने का खतरा हो, उन्हें फ्लाइट में ले जाने की अनुमति नहीं होती. सूखा नारियल इसी कैटेगरी में आता है. एयरक्राफ्ट में लगी छोटी से आग भी एक बड़ी समस्या बन सकती है. इसलिए सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है.

Coconuts Banned In Flights: प्लेन में इस फल पर लगा है बैन! सफर में नहीं ले जा सकते साथ; जान लें ये जरूरी नियम - Photo Gallery
3/6

सूखा नारियल होता है खतरनाक

कुछ परिस्थितियों में नारियल खुद भी गर्म हो सकता है. तेल से भरपूर कुछ चीजों में खुद धीरे-धीरे केमिकल रिएक्शन होते हैं. जिनमें गर्मी पैदा होती है और आग लगने की संभावना बन सकती है. यही कारण है इसे खतरनाक माना जाता है.

Coconuts Banned In Flights: प्लेन में इस फल पर लगा है बैन! सफर में नहीं ले जा सकते साथ; जान लें ये जरूरी नियम - Photo Gallery
4/6

एयर प्रेशर से जुड़ा कारण

इसका एक और कारण एयर प्रेशर से जुड़ा हुआ है. उड़ान के दौरान दबाव में बदलाव हो सकता है. जिसका असर कई चीजों पर पड़ सकता है, जिनमें तेल या हवा भरी हुई होती है. नारियल में दोनों मौजूद होते हैं. ऐसे में इसके रिसाव और फटने की संभावना रहती है.

Coconuts Banned In Flights: प्लेन में इस फल पर लगा है बैन! सफर में नहीं ले जा सकते साथ; जान लें ये जरूरी नियम - Photo Gallery
5/6

सुरक्षा जांच का कारण

एयरपोर्ट पर एक्स-रे स्कैनिंग के जरिए हर चीज की जांच की जाती है. लेकिन नारियल की सख्त बाहरी खोल के भीतर क्या है यह नजर नहीं आता है. जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियों को संदेह हो सकता है, इसलिए ऐसे सामान को ले जाने से रोका जाता है.

Coconuts Banned In Flights: प्लेन में इस फल पर लगा है बैन! सफर में नहीं ले जा सकते साथ; जान लें ये जरूरी नियम - Photo Gallery
6/6

कई और भी नुकसान

नारियल एक ठोस और भारी वस्तु है. अगर फ्लाइट के दौरान झटके या टर्बुलेंस आए, तो यह इधर-उधर गिरकर नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि, यह मुख्य कारण नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे ध्यान में रखा जाता है.