• Home>
  • Gallery»
  • Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी

Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी

Credit Card New Rules: क्या आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई बड़े बदलाव 1 अप्रैल, 2026 से लागू होने वाले हैं. यह प्रस्तावित बदलाव आयकर अधिनियम, 2025 के तहत लागू किए जा रहे हैं. नए नियमों के तहत आपके क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर निगरानी और भी ज्यादा सख्त होने वाली है. नए आयकर नियम PAN कार्ड को लिंक करने से लेकर बड़ी रकम के लेन-देन तक, हर चीज पर निगरानी को और सख्त बना देंगे. 

By: Preeti Rajput | Published: March 29, 2026 1:43:25 PM IST

Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी - Photo Gallery
1/7

क्रेडिट कार्ड के बदल रहे नियम

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए आपके लिए कुछ नियमों का पता होना बेहद जरूरी है. यह अप्रैल से लागू होने वाले हैं. हालांकि, इन बदलावों का ज्यादातर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की खर्च करने की आदतों पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है. लेकिन अगर आप ज्यादा खर्च करने वाले व्यक्ति हैं या अक्सर विदेश यात्रा करते हैं. तो इन नए नियमों का आप पर सीधा असर पड़ सकता है.

Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी - Photo Gallery
2/7

पहले नियम

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं. सबसे अहम बदलाव उन लोगों पर असर डालेगा, जो ज्यादा खर्च करते हैं. क्योंकि, बड़ी रकम के लेन-देन की बारीकी से जांच की जाएगी. इस प्रस्ताव के तहत अगर किसी एक वित्त वर्ष में आपके क्रेडिट कार्ड से किए गए भुगतान की रकम भी 10 लाख या उससे अधिक होती है. तो आपका बैंक यह जानकारी आयकर विभाग को दे सकता है.

Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी - Photo Gallery
3/7

दूसरा नियम

विदेश में किए गए ऐसे खर्च पर भी नजर रखी जा सकती है. जो तय सीमा से अधिक होती है. इसके अलावा अगर आपका खर्च आपके टैक्स रिटर्न में बताई गई आय से अधिक होता है, तो आपको स्पष्टिकरण मांगने के लिए एक नोटिस भेजा जा सकता है.

Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी - Photo Gallery
4/7

तीसरा नियम

क्रेडिट कार्ड के लिए स्थायी खाता संख्या' (PAN) होना जरूरी होगा. 1 अप्रैल, 2026 से बैंक बिना वैध PAN के क्रेडिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे. मौजूदा कार्ड धारकों को भी PAN से लिंक करना बेहद जरूरी होगा. इसका मतलब है कि आपका क्रेडिट कार्ड टैक्स पहचान का एक अहम हिस्सा बन जाएगा.

Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी - Photo Gallery
5/7

चौथा नियम

अगर आपके नियोक्ता ने आपको क्रेडिट कार्ड जारी किया, तो यह बदलाव भी 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा. नए मसौदा नियमों के तहत, नियोक्ता द्वारा दिए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल निजी खर्चों को एक 'कर योग्य सुविधा' माना जा सकता है. आसान शब्दों में कहें, तो अगर आप कंपनी द्वारा जारी किए गए कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वह रकम आपकी सैलरी में जोड़ा दी जाएगी और फिर उस पर टैक्स लगाया जाएगा. आपको उन बिलों को संभालकर रखना पड़ सकता है.

Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी - Photo Gallery
6/7

पांचवां नियम

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को एक नया ऑप्शन मिल सकता है. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इनकम टैक्स चुका सकते हैं. प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, अब इनकम टैक्स सिर्फ़ नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से नहीं किया जा सकता है. बल्कि क्रेडिट कार्ड से भी इसे चुकाया जा सकता है. हालांकि, यहां सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि कार्ड जारी करने वाला बैंक इस ट्रांजैक्शन पर प्रोसेसिंग फिस लगा सकता है. अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाते हैं, तो ब्याज देना पड़ सकता है.

Credit Card Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम! यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी - Photo Gallery
7/7

क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट

क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट आपके PAN कार्ड के लिए पते के सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. बस शर्त यह है कि स्टेटमेंट हाल का हो और उसमें आपका मौजूदा पता एकदम सही हो. इसे सहायक दस्तावेज के तौर पर स्वीकार किया जा सकता है. इसे PAN कार्ड के लिए आवेदन और जानकारी अपडेट करने के लिए काम आसान हो जाएगा.