• Home>
  • Gallery»
  • Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देगा जेवर एयरपोर्ट, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें यहां…

Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देगा जेवर एयरपोर्ट, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें यहां…

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को लेकर अब लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. इस पल का इंतजार लंबे समय से देशवासियों को था. दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है. आज, 28 मार्च 2026 को इसका उद्घाटन शुरु होने वाला है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. यह एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक है. यह हब अपने आकार के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक और यात्रियों के लिए सुविधाजनक सुविधाओं के लिए भी जाना जाएगा. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से जेवर एयरपोर्ट की कुछ खासियतें बताने वाले हैं. 


By: Preeti Rajput | Published: March 28, 2026 12:22:56 PM IST

Jewar International Airport - Photo Gallery
1/6

आगमन वाला शानदार हिस्सा

‘Arrivals’ वाला शानदार हिस्सा यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है. यहां पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं. जिन पर उद्घाटन की तारीख 28 मार्च लिखी हुई है. चौड़े रास्ते और तेज इमिग्रेशन काउंटर भी यहां बनाए गए हैं. ताकी यात्रियों को बाहर निकलने में कम समय लगे.

Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देगा जेवर एयरपोर्ट, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें यहां… - Photo Gallery
2/6

पैसेंजर लाउंज

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काफी बड़े और अच्छे वेटिंग लाउंज बनाए गए हैं. जहां आरामदायक कुर्सियां, तेज वाई-फाई और मोबाइल चार्ज की सुविधा भी मौजूद है. यह जगह पूरी तरह से शोर से दूर है. जिससे उड़ान से पहले यात्रियों को शांत बैठने का मौका मिलेगा.

Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देगा जेवर एयरपोर्ट, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें यहां… - Photo Gallery
3/6

खास इंटीरियर और लाइटिंग

नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल का अंदरूनी हिस्सा काफी ज्यादा सुंदर है. जिसमें आधुनिक डिजाइन और भारतीय संस्कृति का मेल दिखाता है. छत की डिजाइन काफी खास है. बड़ी-बड़ी कांच की दीवारें, जहां से रोशनी भीतर आती है. जिसके कारण बिजली की बचत होती है.

Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देगा जेवर एयरपोर्ट, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें यहां… - Photo Gallery
4/6

कंट्रोल रूम

यह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर का कंट्रोल रूम है. जिसके जरिए पूरे हवाई क्षेत्र पर नजर रखी जा सकती है. यहां पर बड़ी स्क्रीन और रडार लगे होते हैं. जिनसे पल-पल की जानकारी मिल सकती है. इस आधुनिक तकनीक की मदद से पायलटों को निर्देश दिए जाते हैं. जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सकें.

Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देगा जेवर एयरपोर्ट, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें यहां… - Photo Gallery
5/6

नोएडा एयरपोर्ट का रनवे

नोएडा एयरपोर्ट का रनवे काफी बड़ा है. यह देश के सबसे बड़े रनवे में से एक है. जिसमें कैट-III लाइटिंग सिस्टम लगा है, जिससे घने कोहरे और कम दिखाई देने की स्थिति में भी विमान सुरक्षित उतर सकते हैं. इस रनवे पर दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान, एयरबस A380 भी यहां लैंड कर सकता है.

Noida International Airport: दुनिया को टक्कर देगा जेवर एयरपोर्ट, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें यहां… - Photo Gallery
6/6

स्मार्ट बोर्डिंग गेट्स

बता दें कि, टर्मिनल के भीतर से लिया गया यह नजारा आधुनिक बोर्डिंग गेट्स को दिखाता है. इसमें 'DigiYatra' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. जिससे यात्री बिना किसी कागजी कार्रवाई के बायोमेट्रिक और फेशियल रिकग्निशन के जरिए सीधे बोर्डिंग गेट्स तक पहुंच पाएंगे. इस सुविधा के कारण यात्रियों को काफी राहत मिल पाएगी.