Fruit face pack: इन फलों के फेस पैक से पाएं नेचुरल ग्लो, चेहरा दिखेगा चमकदार
फलों से निखार पाएं
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह फलों के फेस पैक अपनाकर आप घर पर ही नेचुरल ग्लो पा सकते हैं.
ड्राई स्किन के लिए बेस्ट
केले को मैश करके चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा मॉइस्चराइज होती है और सॉफ्ट बनती है.
पपीता फेस पैक
पपीता स्किन को एक्सफोलिएट करता है और सनटैन हटाकर ग्लो बढ़ाता है.
सेब फेस पैक
सेब का पेस्ट चेहरे पर लगाने से ऑयल कंट्रोल होता है और स्किन फ्रेश रहती है.
संतरा फेस पैक
संतरे का पेस्ट या छिलका स्किन को ब्राइट करता है और दाग-धब्बे कम करता है.
स्ट्रॉबेरी फेस पैक
स्ट्रॉबेरी स्किन को साफ करती है और पिंपल्स को कम करने में मदद करती है.
आम फेस पैक
आम का पल्प चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है और चमक आती है.
लगाने का सही तरीका
फलों को मैश करके 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें.