Aaj ka Rashifal 14 March 2026: व्यापार में होगा लाभ या जॉब में मिलेगा प्रमोशन, क्या कहते हैं शनिवार को सितारे; जानने के लिए पढ़ें 12 राशियों का हाल
Aaj ka Rashifal 14 March 2026 | Rashifal Today | Horoscope Today | Today Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (14 मार्च, 2026) को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी पड़ रही है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी और इसके ठीक बाद ही एकादशी तिथि लग जाएगी. यहां पर यह बताना जरूरी है कि शनिवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक वरियान योग रहेगा और फिर उसके बाद परिघ योग लग जाएगा. नक्षत्र की बात करें तो 14 मार्च को पूरा दिन पूरी रात के बाद सुबह 4 बजकर 49 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है. यह भी ध्यान रखना है कि देर रात 1 बजकर 1 मिनट पर सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे. Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शनिवार (14 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
शनिवार को आपको परिवार और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा. बेहतर होगा कि शनिवार को शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहें, क्योंकि ये आपको आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. वीकेंड पर शनिवार को आपको कुछ जरूरी काम को भी निपटाना है. जिन लोगों को कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है वह स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आहर विहार अपनाएं. शनिवार को शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा. आप परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए भी जा सकते हैं.
वृषभ दैनिक राशिफल
शनिवार को संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी, लेकिन आपका खर्च भी बना रहेगा. आपको शनिवार को वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में भी खुशी मिलने वाली है. लव कपल की शादी होने वाली है. दंपती के घर नया मेहमान आने वाला है. दोस्तों और परिचितों के साथ मौज मस्ती करेंगे. मौसम बदल रहा है. ऐसे में खानपान भी अच्छा रखें. तला-भुना खाने से परहेज करें. आपको अपनी रुचि का भोजन मिलेगा.
मिथुन दैनिक राशिफल
शनिवार को आपको करियर और कारोबार में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है. आप किन्हीं वजहों से दुविधा में हैं. आपके घर शनिवार को मित्रों और मेहमानों का भी आगमन हो सकता है. ऐसे में आपको एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा. किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी. विदेश में रहने वाले किसी संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी. वीकेंड पर शनिवार शाम को आप बाहर घूमने जा सकते हैं.
कर्क दैनिक राशिफल
ससुराल के संबंधियों से शनिवार को आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है. आपको शनिवार को परिवार के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी. आर्थिक एवं कारोबार संबंधी विषयों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे. किसी पुराने परिचित और मित्र से मिलकर खुशी होगी और उसे आप घर पर बुलाएंगे. सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा. शनिवार को वाहन चलाते समय सतर्क रहें. सड़क पर किसी से बेवजह का वाद विवाद हो सकता है.
सिंह दैनिक राशिफल
फैमिली बिजनेस में शनिवार को परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा. माता-पिता से भी आपको खूब स्नेह और सहयोग मिलेगा. जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा. बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा. लव लाइफ के मामले में शनिवार का दिन सामान्य रहेगा प्रेमी से लंबी और रोमांटिक बातें होंगी, लेकिन दूरियों का अहसास बना रहेगा. इसका मतलब कुछ बातों को लेकर आपकी लव पार्टनर से अनबन है.
कन्या दैनिक राशिफल
लोगों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. आपको जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है. जल्दबाजी में कोई भी काम करने और निर्णय लेने से बचना होगा. किसी बातों और व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है. आपको मनपसंद भोजन मिलेगा और माता एवं परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा. मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे. आपके लिए बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें.
तुला दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में भी शनिवार का दिन आपके लिए सुखद रहेगा. बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई बनी रहेगी. किसी मित्र या मेहमान के आगमन से आपको खुशी मिलेगी. शनिवार को आपको दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रख पाएंगे. जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनको परहेज और खानपान का पूरा ध्यान रखना होगा. अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से आप परहेज रखें. ऐसा भोजन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
कारोबारी जातक शनिवार को अपनी कमाई से खुश रहेंगे, लेकिन कुछ ऐसे लोगों से भी सामना हो सकता है. इससे आपको परेशानी और क्रोध आ सकता है. शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा. आप शनिवार को दोस्तों के साथ मौजमस्ती का आनंद लेंगे. आपको शनिवार को किसी पुराने परिचित और मित्र से भी मिलने का मौका मिलेगा. शनिवार को आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए. आपके पैरेंट्स के लिए यात्रा का भी संयोग बन रहा है. उनका मन ना तोड़ें और उन्हें यात्रा पर जाने दें.
धनु दैनिक राशिफल
शनिवार को आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा. आपको नया काम शुरू करने के दौरान अपने परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा. ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है. आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी. लाइफ पार्टनर के जन्मदिन पर आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं. पुराने मित्रों से मिलकर आपको खुशी होगी. मनपंसद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन सलाह है कि स्वाद के चक्कर में अति भोजन से बचें. गर्मियों में आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
मकर दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन सामान्य बीतेगा, लेकिन शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ हंसी मजाक का आनंद ले सकते हैं. किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी लुत्फ ले सकते हैं. आपके आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहेगा. शनिवार को मौज मस्ती के बीच धर्म अध्यात्म में भी रुचि लेंगे. आपको अपने बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी. कोई मित्र या मेहमान अचानक आपके घर आ सकता है.
कुंभ दैनिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं. आर्थिक मामलों में आपको भावुकता पर कंट्रोल करना होगा. आपको शनिवार परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी और चिंता हो सकती है. आपको शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए. किसी से विवाद में उलझना नुकसानदायक हो सकता है.
मीन दैनिक राशिफल
वीकेंड पर सामाजिक और राजनीतिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा. शनिवार का दिन आपके लिए लाभदायक और मनोरंजक रहेगा. व्यापार-कारोबार में आपको शनिवार लाभ मिलेगा. कोई अच्छी और प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी. शनिवार को किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. नवीन वस्त्र और गिफ्ट का लाभ मिल सकता है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.