PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये? 22 किस्त को लेकर बड़ा अपडेट; ऐसे करें चेक
PM Kisan 22nd Installment | PM Kisan 22nd Installment Date| PM Kisan 22 Vi Kist Kab Aayegi: काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे देश के किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. जी हां! आज किसानों को 22वीं क़िस्त मिलने वाली है. वहीं अगर आप किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो इस बार आपको 22वीं किस्त मिलेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 13 मार्च, 2026 किसानों के लिए बहुत ही शुभ दिन साबित होने वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार आज 22वीं किस्त जारी करने जा रही है. काफी लंबे समय से किसानों के मन में यही सवाल था कि कब ये किस्त जारी होगी. और कितने पैसे मिलेंगे. आज हम आपको इस खबर में हर एक सवाल का जवाब देने वाले हैं.
आज जारी होगी 22वी किस्त
किसान काफी बेसब्री से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे. पहले ऐसा कहा जा रहा था कि 22वीं किस्त फरवरी में जारी की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लेकिन, अब यह किस्त आज यानी 13 मार्च को जारी की जाएगी.
सीधे किसानों के खाते में आएंगे पैसे
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 22वीं किस्त के पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे. क्या आप जानते हैं कि 22 किस्त किस समय जारी की जाएगी.
कितने बजे खाते में आएंगे पैसे
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसान योजना की 22वीं किस्त आज शाम को जारी की जाएगी. कार्यक्रम शाम 5:00 बजे शुरू होने वाला है, जिसके बाद 22वीं किस्त जारी की जाएगी.
किस-किसको मिलेगी 22 किस्त
जैसा की आप सभी जानते हैं कि किसान योजना की 22वीं किस्त आज जारी की जाएगी. सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 93.2 मिलियन (9 करोड़ 32 लाख) से अधिक किसानों को इस 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा.
कौन जारी करेगा 22 किस्त
जैसा कि पिछले मौकों पर होता आया है, किसान योजना की 22वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की जाएगी. वहीं वो आज एक निर्धारित कार्यक्रम के दौरान 22वीं किस्त जारी करेंगे.
किया गया कार्यक्रम का आयोजन
इस उद्देश्य के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके दौरान किस्त की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी. बता दें कि यह किस्त असम से जारी की जाएगी.