• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 11 March 2026: किसे होगा प्यार और किसका ब्रेकअप, कौन कपल जाएगा डिनर पर; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Love Rashifal 11 March 2026: किसे होगा प्यार और किसका ब्रेकअप, कौन कपल जाएगा डिनर पर; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Love Rashifal 11 March 2026 | Love Rashifal Tomorrow: बुधवार (11 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

 

 


By: JP Yadav | Last Updated: March 10, 2026 5:10:42 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

बुधवार को किसी प्रकार की हंसी मजाक करने से पहले पार्टनर का मूड समझ कर करें. नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. आप अपने पार्टनर की बातों को विशेष महत्व दें वरना आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

बुधवार को अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहने वाला है. आपका पार्टनर आपके आपके साथ अच्छा व्यवहार करेगा. बुधवार को अपने पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर आप जा सकते हैं.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

बुधवार को अच्छा होगा कि विवाद को न बढ़ने दें. बैठकर समस्या का समाधान निकालें. आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. हो सकता है आपके बारे में कुछ गलत जानकारी प्राप्त हो, जिस कारण आप दोनों में मतभेद हो सकते हैं.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी मन की बात बोल सकता है. बहुत दिनों से चल रही आप दोनों के बीच की दूरी बुधवार को खत्म होगी. अपने पार्टनर के साथ बुधवार का दिन अच्छा बिताने वाले हैं. इससे कई दिनों तक आपका मन प्रसन्न रहेगा.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है, जिसका एक कारण आपका समय न देना होगा. अच्छा होगा अपने साथी के साथ समय बिताएं. उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास करें. सिंगल राशि के जातकों के लिए अच्छा समय नहीं है. उनके लिए बुधवार का दिन परेशानियों से घिरा हुआ है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आपका अपने लव पार्टनर के साथ मामूली बात को लेकर झगड़ा कर सकता है. इसके चलते  आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनेगी. कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच दूरियां पैदा कर सकता है. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं. इस दौरान साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

बुधवार को  आप अपने पार्टनर के साथ उनकी खुशियों को शेयर करें. बुधवार को आपका पार्टनर खुश नजर आएगा. अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं. इसके साथ ही अपने पार्टनर के साथ बुधवार का दिन आपका शानदार रहेगा. ध्यान रखें कि आपका पार्टनर आपसे कोई गिफ्ट मांग सकता है. आप इसके लिए इन्कार ना करें.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

सिंगल राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है. बुधवार को आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद का शिकार हो सकते हैं. अच्छा होगा पार्टनर की बातों को समझें. समझदारी इसी में है कि मुलाकात के दौरान पार्टनर की बातें और अपनी वाणी पर संयम रखें.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

बुधवार के दिन आप अपने पार्टनर से किसी भी प्रकार की मतभेद वाली बातें न करें. बुधवार का दिन अपने पार्टनर के साथ अच्छा बिताने वाले हैं. आप दोनों के बीच चल रहे पुराने मतभेद खत्म होंगे. आप एक नई शुरुआत करेंगे.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

आपका लव पार्टनर आपकी किन्हीं बातों से बड़ा नाराज है. ऐसे में बुधवार का दिन अधिक लव पार्टनर सावधानी से बिताएं. हो सकता है आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ जाएं. अपनी कमियों को देखें. सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपने पार्टनर को मनाने का प्रयास करें.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा अपनी पार्टनर की बातों को महत्व दें. उनके साथ समय बिताएं. बुधवार को आप अपने पार्टनर से आपको कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा. वह आपसे प्यार का इजहार भी कर सकता है. बुधवार को अपने पार्टनर की बातों को महत्व दें. ध्यान रखें कि उनकी बातों को इग्नोर करना दोनों के रिश्ते के लिए ठीक नहीं है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. अपनी पार्टनर की बातों को महत्व दें. पुराना चल रहा आप दोनों के बीच का विवाद खत्म होगा. बुधवार को आपका पार्टनर आपसे अपने व्यवहार के लिए माफी मांग सकता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.